हर व्यक्ति के लिए सौ पेड़ों का लक्ष्य जरूरीः सिंहऑक्सीजन, कार्बन संतुलन और पर्यावरण संरक्षण में बताई वृक्षों की भूमिका

मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्व विद्यालय के कृषि संकाय अध्यक्ष एवं सीसीआर ;पीजीद्ध कॉलेज के हॉर्टिकल्चर विभागाध्यक्ष प्रो. ;डॉ.द्ध आर. के. सिंह ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अनिवार्य हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि एक सामान्य वयस्क व्यक्ति को वर्ष भर में लगभग 740 किलोग्राम ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है, जिसकी पूर्ति के लिए औसतन 7 से 8 परिपक्व पेड़ों की जरूरत पड़ती है। उन्होंने कहा कि एक विकसित पेड़ वर्ष में लगभग 100 से 200 किलोग्राम ऑक्सीजन उत्पन्न करता है और 10 से 25 किलोग्राम कार्बन डाई ऑक्साइड का अवशोषण करता है। प्रो. सिंह के अनुसार भारत में प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन लगभग 1500 से 2000 किलोग्राम प्रतिवर्ष है, जिसकी भरपाई के लिए 80 से 100 परिपक्व पेड़ों की आवश्यकता होती है। उन्होंने चिंता जताई कि भारत में प्रति व्यक्ति औसतन केवल 22 से 28 पेड़ उपलब्ध हैं, जबकि वैश्विक औसत लगभग 400 पेड़ प्रति व्यक्ति है। कनाडा, रूस, अमेरिका और चीन जैसे देशों की तुलना में भारत की स्थिति काफी पीछे है। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए भारत में प्रति व्यक्ति कम से कम 100 पेड़ों का लक्ष्य निर्धारित किया जाना चाहिए। वृक्ष न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने, तापमान संतुलित रखने, जैव विविधता की रक्षा करने और मानव जीवन को सुरक्षित बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 35 करोड़ पौधे लगाने के संकल्प को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह अभियान स्वच्छ वायु, संतुलित पर्यावरण और हरित भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवनकाल में कम से कम 10 से 20 पेड़ लगाकर उनका संरक्षण करे। प्रो. सिंह ने कहा कि पेड़ लगाना केवल एक कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

  • Related Posts

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    मुजफ्फरनगर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुगाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27.780 किलोग्राम गांजा और एक ब्रेजा…

    Continue reading
    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली, कैराना और थानाभवन विधान सभा क्षेत्रों में 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत-कई दिनों बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक