जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली, कैराना और थानाभवन विधान सभा क्षेत्रों में 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जन सभा में उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले क्षेत्र में डेमोग्राफी बदलने की साजिशें चल रही थीं, जिसके कारण कैराना और कांधला से लोगों का पलायन हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे तत्व मौका मिलने पर समाज को क्षेत्र और जाति के आधार पर बांटने का प्रयास करते हैं तथा विकास कार्यों में बाधा डालते हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि अब प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया है और व्यापारी, किसान तथा बेटियां सुरक्षित महसूस कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय शामली आतंक और भय का प्रतीक माना जाता था, लेकिन आज यह जनपद गन्ने की मिठास, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और तेजी से विकसित हो रहे एक्सप्रेसवे नेटवर्क के कारण नई पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, शामली-अंबाला एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे से यह क्षेत्र उत्तर भारत का महत्वपूर्ण संपर्क केंद्र बन रहा है। उनके अनुसार इन परियोजनाओं से उद्योग, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा शामली भविष्य में एनसीआर के समृ( जिलों में शामिल हो सकता है। सीएम योगी ने कहा कि पहले बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता था, जबकि आज शामली पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है और स्वास्थ्य सेवाओं में भी बड़ा सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री ने गन्ना किसानों और चीनी उद्योग का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2007 से 2017 के बीच प्रदेश में 29 चीनी मिलें बंद हुईं और 21 मिलों को औने-पौने दाम पर बेच दिया गया, लेकिन उनकी सरकार ने मिलों के पुनरो(ार का अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 122 चीनी मिलें संचालित हो रही हैं और किसानों को समय पर भुगतान मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश चीनी, गन्ना और एथेनॉल उत्पादन में देश में नंबर एक है तथा गन्ना किसानों को 400 रुपये प्रति कुंतल तक का मूल्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की समृ(ि ही प्रदेश की प्रगति का आधार है। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा को लेकर भी महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कांवड़ संघों से अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि छोटी-छोटी बातों पर हुड़दंग नहीं होना चाहिए। यदि कोई गलत व्यक्ति उपद्रव करने का प्रयास करे तो उसे तुरंत बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी और पर्वों की मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ विरोधी तत्व कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए श्र(ालुओं को सतर्क रहना होगा। युवाओं के रोजगार पर बोलते हुए सीएम योगी ने बताया कि शामली में प्रदेश का पहला एकीकृत निजी टेक्सटाइल पार्क स्थापित होने जा रहा है, जिससे करीब आठ हजार युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। साथ ही गोरखपुर-शामली आर्थिक कॉरिडोर बनने से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क और व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि अब नौकरी किसी सिंडिकेट के माध्यम से नहीं बल्कि पारदर्शी व्यवस्था से मिल रही है और शामली तथा मुजफ्फरनगर के युवाओं को भी बराबर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। सरकार की कार्यशैली पर विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले की सरकारें जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं थीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले सरकार में लोग देर तक सोते थे, जबकि वर्तमान सरकार सुबह चार बजे से काम शुरू कर देती है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में माफिया और दंगाइयों के लिए कोई स्थान नहीं है तथा कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के उनके सपनों को साकार करने में जुटी है। कार्यक्रम में जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटिक, विधायक प्रसन्न कुमार, विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल, चौधरी वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    मुजफ्फरनगर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुगाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27.780 किलोग्राम गांजा और एक ब्रेजा…

    Continue reading
    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    मुजफ्फरनगर। भारतीय विश्वकर्मा संगठन (अराजनैतिक) द्वारा विश्वकर्मा चौक, भोपा रोड स्थित शगुन पैलेस में तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव एवं समाज सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत-कई दिनों बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक