डीसीडीसी बैठक में हुई सहकारिता योजनाओं की समीक्षा-समितियों के सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर-मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयब( कार्यवाही के निर्देश, पैक्स और डेयरी समितियों से जुड़े कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर देशभूषण की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी ;डीसीडीसीद्ध की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहकारिता आंदोलन को जनपद स्तर पर अधिक प्रभावी बनाने तथा विभिन्न सहकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में राष्ट्रीय सहकारी डाटाबेस के अद्यतन, पैक्स ;प्राथमिक कृषि )ण सहकारी समितियोंद्ध के सुदृढ़ीकरण, कृषि अवसंरचना विकास, कृषि )ण सहकारी समितियों के कंप्यूटरीकरण, उर्वरक लाइसेंस प्रशिक्षण और डेयरी समितियों के बैंक खाते जिला सहकारी बैंक में खुलवाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन बी-पैक्स सहकारी समितियों का नाम अभी तक राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं है, उनके संबंध में संबंधित राजस्व ग्राम और गाटा संख्या का विवरण शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि सहकारी समितियां पशु चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री जन पशु औषधि केंद्र योजना के तहत औषधि केंद्र संचालित कर सकती हैं। इसके लिए सरकार की ओर से आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु 1.50 लाख रुपये का अनुदान भी उपलब्ध कराया जाएगा। अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों को समयब(, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अरिमर्दन सिंह गौर, नाबार्ड के डीडीएम निलय वत्स, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. अनीता, अपर जिला सहकारी अधिकारी सुनील सैनी, दुग्धशाला विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    मुजफ्फरनगर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुगाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27.780 किलोग्राम गांजा और एक ब्रेजा…

    Continue reading
    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली, कैराना और थानाभवन विधान सभा क्षेत्रों में 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत-कई दिनों बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक