मुजफ्फरनगर। बच्ची के जन्मदिन में डीजी बजाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने हमला कर एक पक्ष के आठ लोगों को जख्मी कर दिया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर है। पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार को कप्तान आफिस आकर रतनपुरी पुलिस को आरोपित किया।
रतनपुरी निवासी प्रदीप अपने साले की बच्ची को गोद लेकर अपने घर लाया था। रात में बच्ची का जन्म दिन मनाते हुए डीजे लगवा दिया और परिवार के लिए झूमते रहे। तेज आवाज को लेकर मौहल्ले के कुछ युवकों से विवाद हुआ। आरोप है कि धारदार हथियार, चाकू, डंडे लेकर आए इन युवकों ने गाली गलौच करते हुए हमला कर दिया। चाचा के लड़के आशीष और आदेश को लोहे के धारदार सूएं से वार किये, जिसमें वो गंभीर घायल हो गए। छोटे भाई सन्नी का सिर फटने के कारण 12 टांके आये है। मां के हाथ हड्डी और सन्नी की पत्नी का घुटना भी तोडा गया है। चाची अनिता को ऑख के पास गंभीर चोट आई है। यही हमलावरों ने घर में तोडफोड भी की। आरोप लगाया कि शिकायत लेकर थाने गए तो पुलिस ने नहीं सुनी। एक दरोगा पर अभद्रता के आरोप भी लगाए। पीडित पक्ष ने एसएसपी से पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है।





