कांवड़ यात्रा को लेकर अफसरों ने किया जनसंवाद-अफवाहों से सतर्क रहने की अपील-प्रशासन ने आमजन से मांगा सहयोग, सफाई व्यवस्था के लिए 24 घंटे सक्रिय रहेंगी टीमें

खतौली। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को स्थानीय कोतवाली परिसर में प्रशासन और आमजन के बीच जनसंवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिलाधिकारी डॉ. ललित मिश्रा, क्षेत्राधिकारी रूपाली राव, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी, प्रभारी निरीक्षक दिनेश बघेल सहित शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी प्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, सफाई, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उपस्थित लोगों से सुझाव भी मांगे गए, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उप जिलाधिकारी डॉ. ललित मिश्रा ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। सभी नागरिक जागरूक रहकर पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें और शहर में आने वाले प्रत्येक शिवभक्त कांवड़िये का सम्मानपूर्वक स्वागत करें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को दी जाए। क्षेत्राधिकारी रूपाली राव ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि बिना पुष्टि की किसी भी जानकारी को साझा न करें। यदि कोई संदेश भ्रामक या तनाव उत्पन्न करने वाला प्रतीत हो तो तत्काल पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मीट की दुकानें बंद रहेंगी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश बघेल ने कहा कि वे चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे और नागरिक किसी भी समय फोन कर अपनी समस्या बता सकते हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि यात्रा मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की दर्जनों टीमें 24 घंटे कार्य करेंगी तथा सफाई नायकों के मोबाइल नंबर बैनरों पर प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर आम नागरिक सीधे संपर्क कर सकें। बैठक के अंत में प्रशासन ने सभी सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और नागरिकों से कांवड़ यात्रा को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की।

  • Related Posts

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    मुजफ्फरनगर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुगाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27.780 किलोग्राम गांजा और एक ब्रेजा…

    Continue reading
    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली, कैराना और थानाभवन विधान सभा क्षेत्रों में 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत-कई दिनों बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक