मुजफ्फरनगर। गांव बिलासपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शिव सेना की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष शुभम पाल ने की। इस दौरान संगठन के सदस्यता अभियान के अंतर्गत एक दर्जन से अधिक युवाओं ने शिव सेना की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। सागर पाल को युवा नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। विनय पाल, अक्षय ठाकुर, अभिषेक पाल और कपिल पाल को युवा जिला सचिव बनाया गया। अंकुश गुप्ता को युवा जिला महासचिव तथा अभिजीत, दीपक सैनी, विशाल सैनी और अक्षय कुमार को युवा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा अक्षय को युवा जिला संगठन मंत्री, मिलन को युवा जिला मीडिया प्रभारी और सुमित धीमन को युवा जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. सचिन कुमार, राजकुमार सैनी, अनिल शर्मा, गोपी वर्मा, अमित कुमार, राहुल पाल, रविंद्र शर्मा, अंकुश गुप्ता, अक्षय ठाकुर, कपिल पाल, अभिजीत कुमार, दीपक सैनी और अक्षय कुमार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।





