मुजफ्फरनगर। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री दिव्य योग ध्यान आश्रम में पूज्य भगवान आश्रम जी महाराज के सान्निध्य में श्र(ालुओं और सामाजिक प्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, भारतीय मजदूर संघ के के.के. शर्मा, अरुण मिश्रा, नीलम शर्मा और सत्येंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और हर व्यक्ति को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।





