मुजफ्फरनगर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर अवैध धन की वसूली करने वाले गिरोह के साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। इसके पांच साथी पहले ही जेल जा चुके है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सि(ार्थ के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी साइबर क्राइम कर्मवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में यह कामयाबी हासिल हुई है। फर्जी काल कर लोगों को अपना शिकार बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था, जिसमें पंाच लोगों नदीम पुत्र मेहरबान, गुफरान पुत्र मुस्तफा निवासी कुटेसरा, मयूर अफजल राणा पुत्र नौशाद राणा निवासी सुजडू, तालिब पुत्र असलम निवासी रामपुरम और अरमान पुत्र असलम निवासी अम्बा विहार को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में रिहान पुत्र मेहराज निवासी मक्कीनगर योगेन्द्रपुरी वांछित था, जिस पर 20 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। एसएसपी ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने आरोपी रिहान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रिहान के खिलाफ विभिन्न राज्यों में करीब 20 साइबर अपराध की शिकायत दर्ज है। रिहान के बैक खातो मे करीब 31 लाख 71 हजार 950 रूपये हस्तान्तरित किये गये है। प्रारम्भिक पूछताछ में रिहान ने बताया कि मयूर अफजल राणा के कहने पर उसने अपने नाम से विभिन्न बैंकों में कई खाते तथा रिहान ट्रांसपोर्ट के नाम से फर्जी फर्म का बैंक खाता खुलवाया था, जिसमें ठगी की रकम ली गई।





