खतौली। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं खतौली विधानसभा-15 के पूर्व प्रत्याशी श्यामलाल बच्ची सैनी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्र(ांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में हर संभव साथ देने का भरोसा दिलाया। श्यामलाल बच्ची सैनी सबसे पहले ग्राम फहीमपुर खुर्द पहुंचे, जहां स्वर्गीय सुरेंद्र चौहान के निधन पर उन्होंने श्र(ासुमन अर्पित किए। इसके बाद खतौली के मोहल्ला आर्यपुरी ;शेखपुराद्ध में स्वर्गीय मणिपाल प्रजापति के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम सराय रसूलपुर में स्वर्गीय आकाश सैनी के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। वहीं ग्राम बड़सू सिकंदरपुर में स्वर्गीय दीपक सैनी के निधन पर उनके पिता राजकुमार सैनी से भेंट कर दुख साझा किया। इसी गांव में शिव कुमार सैनी की पूज्य माताजी के निधन पर भी उन्होंने परिवार के बीच पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्र(ांजलि अर्पित की श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहा कि जीवन का सबसे कठिन समय किसी अपने को खोने का होता है। ऐसे समय में समाज और शुभचिंतकों का साथ पीड़ित परिवार को मानसिक संबल देता है। उन्होंने ईश्वर से सभी दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।





