रोहाना टोल पर सांसद चंद्रशेखर आजाद की पुलिस से तू तू-मैं मैं-काफिले की गाड़ियां रोके जाने पर बढ़ा तनाव-मेरठ जा रहे थे नगीना सांसद, टोल प्लाजा पर पुलिसकर्मियों से हुई तीखी नोकझोंक-इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह हाथ जोड़कर समझाते नजर आए

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद अपने काफिले के साथ सहारनपुर से मेरठ की ओर जा रहे थे। टोल पार करते समय सांसद की गाड़ी आगे निकल गई, लेकिन काफिले की कुछ अन्य गाड़ियों को पुलिसकर्मियों ने रोक दिया।
काफिले की गाड़ियां रोके जाने की सूचना मिलते ही चंद्रशेखर आजाद अपनी गाड़ी से उतरकर पुलिसकर्मियों के पास पहुंचे। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस और नोकझोंक हुई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। घटना के दौरान इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह सांसद के सामने हाथ जोड़कर खड़े दिखाई दिए। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि उन्होंने किसी प्रकार की अभद्रता या गाली-गलौज नहीं की है और वे अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। वहीं चंद्रशेखर आजाद उन्हें कानून और प्रशासनिक आचरण को लेकर समझाते नजर आए। हंगामे के बाद चंद्रशेखर आजाद का काफिला मेरठ की ओर रवाना हो गया। बताया जा रहा है कि मेरठ पहुंचकर वे वहां हाल में हुए एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और कथित बदसलूकी के मामले में अधिकारियों से मुलाकात करने वाले थे। सांसद ने कहा कि वे मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से यह पूछेंगे कि प्रदर्शनकारियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया गया और इसके पीछे किन लोगों की भूमिका थी। उन्होंने यह भी कहा कि वे पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे और यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि किसी निर्दोष व्यक्ति को जेल न भेजा जाए।
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मेरठ की घटना पूरे देश के सामने है और वे किसी प्रकार से छिपकर नहीं जा रहे, बल्कि खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। उनका कहना था कि यदि किसी अधिकारी ने अनुचित आचरण किया है तो उससे जवाब पूछा जाना चाहिए और आवश्यक कार्रवाई भी होनी चाहिए। फिलहाल रोहाना टोल प्लाजा पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक हलकों में भी इसकी चर्चा बनी हुई है।

  • Related Posts

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    मुजफ्फरनगर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुगाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27.780 किलोग्राम गांजा और एक ब्रेजा…

    Continue reading
    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली, कैराना और थानाभवन विधान सभा क्षेत्रों में 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत-कई दिनों बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक