मुजफ्फरनगर में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की तैयारी तेज, 1200 मतदाताओं के मानक पर होगा संभावाजन-जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने सांसद-विधायकों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक-18 जुलाई तक सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित

मुजफ्फरनगर। आगामी निर्वाचन तैयारियों के तहत जिले में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन (सम्भाजन) की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में सांसदों, विधायकों तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी और प्रस्तावित बदलावों पर सुझाव व आपत्तियां मांगीं।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जिले में मतदेय स्थलों का पुनर्गठन 1200 मतदाताओं के मानक को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण तथा नए मतदेय स्थलों के लिए भवनों का चयन 24 जून से 28 जून तक पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श के बाद 29 जून से 1 जुलाई के बीच प्रस्ताव तैयार किए गए। इसके बाद मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित कर सुझाव और आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्राप्त सुझावों और शिकायतों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची 18 जुलाई तक तैयार कर ली जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लेख करते हुए बताया कि यदि किसी गांव में एक ही भवन में संचालित दो मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की संख्या लगभग 500-500 है और दोनों को मिलाकर संख्या करीब 1000 होती है, तो ऐसे बूथों का विलय किया जा सकता है। हालांकि विलय के बाद मतदाताओं की संख्या 1100 से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण को देखते हुए प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदाताओं की संख्या लगभग 1050 से 1100 के बीच रखने का प्रयास किया जाएगा, ताकि भविष्य में मतदाता संख्या बढ़ने पर भी व्यवस्थाएं प्रभावित न हों।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सांसदों, विधायकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं सचिवों से अपील की कि यदि प्रस्तावित मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर कोई सुझाव या आपत्ति हो तो उसे निर्धारित समय के भीतर उपलब्ध कराया जाए, ताकि अंतिम सूची तैयार करते समय उस पर विचार किया जा सके। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए सभी पक्षों की सहभागिता आवश्यक है तथा आयोग के निर्देशों के अनुरूप ही पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले से तैयार प्रस्ताव और संबंधित अभिलेख 25 से 28 जुलाई के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजे जाएंगे। इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा प्रस्तावों को 31 जुलाई तक भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के लिए प्रेषित किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुशील कुमार, जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    मुजफ्फरनगर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुगाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27.780 किलोग्राम गांजा और एक ब्रेजा…

    Continue reading
    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली, कैराना और थानाभवन विधान सभा क्षेत्रों में 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत-कई दिनों बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक