संपूर्ण समाधान दिवस में अफसरों ने सुनीं फरियादें-समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश-जानसठ में मंडलायुक्त, डीएम और एसएसपी रहे मौजूद

मुजफ्फरनगर। जनपद की सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों और जनसमस्याओं को सुनने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों से सीधे संवाद किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
तहसील जानसठ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह स्वयं मौजूद रहे। अधिकारियों ने राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, सिंचाई, समाज कल्याण, पंचायत तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जाए। समाधान दिवस के उपरांत मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तहसील परिसर में वृक्षारोपण भी किया। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उधर, सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिले। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने पर भी जोर दिया। वहीं, तहसील खतौली में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने एसडीएम डॉ ललित मिश्रा व सीओ रूपाली राव के साथ संयुक्त रूप से संपूर्ण समाधान दिवस में भाग लिया। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निस्तारण किया जाएगा। तहसील बुढ़ाना में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उप जिलाधिकारी कृष्णकांत विश्वकर्मा, तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों, पुलिस शिकायतों, विद्युत, सड़क, जलापूर्ति और अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का एक ही स्थान पर सुनवाई कर उनका प्रभावी और समयबद्ध समाधान कराना है। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

  • Related Posts

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    मुजफ्फरनगर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुगाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27.780 किलोग्राम गांजा और एक ब्रेजा…

    Continue reading
    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली, कैराना और थानाभवन विधान सभा क्षेत्रों में 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत-कई दिनों बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक