विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियानउअधिकारियों-कर्मचारियों ने ली तंबाकू त्यागने की शपथ, हस्ताक्षर कर तंबाकू मुक्त समाज का लिया संकल्प

मुजफ्फरनगर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इसके खिलाफ जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तंबाकू सेवन से दूर रहने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। साथ ही परिसर में हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सभी कर्मियों ने बैनर पर हस्ताक्षर कर तंबाकू मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि तंबाकू सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी समेत कई गंभीर बीमारियों की बड़ी वजह है। उन्होंने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस का उद्देश्य लोगों को इसके नुकसान के प्रति जागरूक करना और खासतौर पर युवाओं को इस आदत से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं तंबाकू का सेवन न करें और अपने परिवार व समाज के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक बनाएं। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, डॉ. विपिन कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा, एआरओ आनंद कुमार, स्टेनो पाकेश कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शुकतीर्थ में युवक की पीट-पीट कर हत्या, शव को जलाने का किया प्रयासशराब पीने के दौरान हुए विवाद में कत्ल, पुलिस ने जलती चिता से शव निकालकर पीएम को भेजा

    मुजफ्फरनगर। तीर्थ नगरी शुक्रताल में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की ईंटों के ताबड़तोड़ प्रहार से हत्या कर दी गई। यही नहीं हत्यारोपियों ने साक्ष्य मिटाने…

    Continue reading
    मां और मासूम बेटे के कत्ल में आरोपी रहीस को फांसी की सजाचरथावल क्षेत्र में 2011 में हुई थी राजेश देवी और उसके छह साल के बेटे हिमांशु की हत्या

    मुजफ्फरनगर। पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने चरथावल क्षेत्र में 15 साल पहले हुई राजेश देवी और उसके छह साल के बेटे हिमांशु की हत्या के मामले में बरेली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शुकतीर्थ में युवक की पीट-पीट कर हत्या, शव को जलाने का किया प्रयासशराब पीने के दौरान हुए विवाद में कत्ल, पुलिस ने जलती चिता से शव निकालकर पीएम को भेजा

    शुकतीर्थ में युवक की पीट-पीट कर हत्या, शव को जलाने का किया प्रयासशराब पीने के दौरान हुए विवाद में कत्ल, पुलिस ने जलती चिता से शव निकालकर पीएम को भेजा

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियानउअधिकारियों-कर्मचारियों ने ली तंबाकू त्यागने की शपथ, हस्ताक्षर कर तंबाकू मुक्त समाज का लिया संकल्प

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियानउअधिकारियों-कर्मचारियों ने ली तंबाकू त्यागने की शपथ, हस्ताक्षर कर तंबाकू मुक्त समाज का लिया संकल्प

    मां और मासूम बेटे के कत्ल में आरोपी रहीस को फांसी की सजाचरथावल क्षेत्र में 2011 में हुई थी राजेश देवी और उसके छह साल के बेटे हिमांशु की हत्या

    मां और मासूम बेटे के कत्ल में आरोपी रहीस को फांसी की सजाचरथावल क्षेत्र में 2011 में हुई थी राजेश देवी और उसके छह साल के बेटे हिमांशु की हत्या

    उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को अधिकारियों को दिए निर्देश-डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

    मौसम ने बदली करवट, गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने गर्मी से दी राहत-दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बरसे बादल, कई दिनों से तपिश और उमस से परेशान लोगों ने ली राहत की सांस

    सरकारी असलाह के संचालन और रखरखाव का कराया गया अभ्यासएसएसपी ने शुक्रवार परेड की सलामी लेने के साथ पुलिसकर्मियों की लगवाई दौड़