मां और मासूम बेटे के कत्ल में आरोपी रहीस को फांसी की सजाचरथावल क्षेत्र में 2011 में हुई थी राजेश देवी और उसके छह साल के बेटे हिमांशु की हत्या

मुजफ्फरनगर। पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने चरथावल क्षेत्र में 15 साल पहले हुई राजेश देवी और उसके छह साल के बेटे हिमांशु की हत्या के मामले में बरेली के रईस उर्फ रहीस उर्फ जहूर हसन को फांसी और पांच लाख के अर्थदंड की सजा सुनाई है। कोर्ट ने शुक्रवार को ही आरोपी को दोष सिद्ध किया था।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक सलेमपुर गांव निवासी सुरेश की पत्नी राजेश देवी अपने छह साल के बेटे हिमांशु के साथ सात नवंबर 2011 को घर से रुड़की जाने के लिए निकली, लेकिन इसके बाद लापता हो गई थी। 13 नवंबर को चरथावल के जंगल में मां-बेटे का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर बरेली के थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव पराबाहुद्दीनपुर निवासी रईस उर्फ जहूर हसन को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक सुरेश की पत्नी और आरोपी के बीच अवैध संबंध थे। मृतका आरोपी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। इसी बात को लेकर ईंट से प्रहार कर मां बेटे को मार दिया था। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर के यहा हुई। अभियोजन पक्ष ने अदालत में नौ गवाह पेश करते हुए अभियोजन की कहानी को साबित किया। साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया था। जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने अपने फैसले में आरोपी रहीस को फांसी की सजा सुनाते हुए पांच लाख के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

  • Related Posts

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    मुजफ्फरनगर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुगाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27.780 किलोग्राम गांजा और एक ब्रेजा…

    Continue reading
    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली, कैराना और थानाभवन विधान सभा क्षेत्रों में 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत-कई दिनों बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक