लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर मंत्री कपिल देव ने चलाया स्वच्छता अभियान

मुज़फ्फरनगर। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की आगामी 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज नगर के अस्पताल चौराहे स्थित अहिल्याबाई चौक पर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा की विधिवत स्वच्छता एवं साफ-सफाई कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए समाज को स्वच्छता, सांस्कृतिक संरक्षण एवं राष्ट्र चेतना के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आगामी 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पूरे देश में श्रद्धा , गौरव एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। यह अवसर केवल एक महान शासक को स्मरण करने का नहीं, बल्कि उनके आदर्शों, लोककल्याणकारी विचारों एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को आत्मसात करने का भी है।
उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान एवं प्रेरणास्रोत विभूति थीं, जिन्होंने अपने आदर्श शासन, न्यायप्रियता, धर्मनिष्ठा एवं जनसेवा के माध्यम से भारतीय समाज को नई दिशा प्रदान की। उनका शासनकाल सुशासन, न्याय एवं जनकल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। मंत्री कपिल देव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर सहित देशभर के अनेक मंदिरों, तीर्थस्थलों, घाटों एवं धर्मशालाओं के पुनर्निर्माण एवं संरक्षण का ऐतिहासिक कार्य कर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को सशक्त आधार प्रदान किया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र एवं धर्म के उत्थान हेतु जो कार्य किए, वे आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को आत्मसात करते हुए स्वच्छता, सेवा, महिला सम्मान, सांस्कृतिक संरक्षण एवं राष्ट्रहित की भावना को और अधिक मजबूत करें। भारतीय संस्कृति एवं विरासत का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए स्वच्छता एवं सांस्कृतिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान देशबंधु तोमर, राजवीर सिंह ,नंदकिशोर पाल, नमीष चंदेल, पवन पाल, शिवकुमार पाल, राजेश पाल, मयंक तोमर मनोज लेमन, अरविन्द धनगर व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    मुजफ्फरनगर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुगाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27.780 किलोग्राम गांजा और एक ब्रेजा…

    Continue reading
    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली, कैराना और थानाभवन विधान सभा क्षेत्रों में 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत-कई दिनों बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक