;ब्यूरो सच्चाई अभी तकद्ध
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित न्यू मैक्स सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों पर भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास, फसल नष्ट करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए गए है। जिलाधिकारी ने शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कंकरखेडा के नई गोविंदपुरी निवासी लक्ष्मीकांत पुत्र चन्द्रभान सिंह ने डीएम के नाम दिए शिकायती पत्र मे बताया कि न्यू मैक्स सिटी के बगल में उनकी जमीन स्थित है। भूमि पर न्यूमैक्स से जुडे़ लोगों ने उनकी जमीन को अवैध रूप से अपनी जमीन दर्शाते हुए बोर्ड एवं होर्डिंग लगाए गए हैं तथा लगातार मेरी भूमि पर अवैध कब्जा का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में भी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जा चुकी हैं। परंतु आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा 26 मई को आरोपी पक्ष ने उसकी खडी फसल को ट्रैक्टर आदि से खुर्द-बुर्द करा दिया गया, जिससे उसे काफी नुकसान हुआ है। मौके पर जाकर विरोध किया तो आरोपी पक्ष ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जान से मारने एवं जमीन से बेदखल करने की धमकियां दी गई। पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जाच कराकर न्यू मैक्स सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।






