ललिता गौतम हत्याकांड की सीबीआई जांच और दोषियों को फांसी देने की मांग-अनुसूचित जाति-जनजाति संयुक्त एकता संघ ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उ.प्र. अनुसूचित जाति/जनजाति संयुक्त एकता संघ और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मेरठ के रोहटा क्षेत्र की बीए छात्रा ललिता गौतम की हत्या के मामले में उच्च स्तरीय जांच और दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि 15 मई 2026 को दलित छात्रा ललिता गौतम की कथित रूप से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिससे दलित समाज में गहरा आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है। संगठन ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन ने प्रारंभिक स्तर पर मामले को गंभीरता से नहीं लिया। साथ ही 7 जुलाई 2026 को मेरठ कलेक्ट्रेट में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ पुलिस द्वारा कथित अभद्र व्यवहार किए जाने का भी उल्लेख किया गया है। संगठन ने मांग की कि मामले की जांच सीबीआई या एसआईटी जैसी निष्पक्ष एजेंसी से कराई जाए तथा फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर छह माह के भीतर दोषियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। इसके अलावा पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की विशेष आर्थिक सहायता, एक आश्रित को सरकारी नौकरी, परिवार और मुख्य गवाहों को स्थायी पुलिस सुरक्षा तथा शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि मामले में कथित लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए और प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए निर्दोष लोगों को रिहा कर उनके मुकदमे वापस लिए जाएं। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न दलित, बौद्ध और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे।

  • Related Posts

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    मुजफ्फरनगर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुगाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27.780 किलोग्राम गांजा और एक ब्रेजा…

    Continue reading
    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली, कैराना और थानाभवन विधान सभा क्षेत्रों में 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत-कई दिनों बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक