मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन का इंस्टॉलेशन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डीजी 2026-27 रोटेरियन पायल गौड़ और विशिष्ट अतिथि डीआरएफसी रोटेरियन सागर शर्मा रहे। दोनों अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में रोटेरियन राजकुमार गुप्ता (एडवोकेट) ने अध्यक्ष, रोटेरियन दीपक सिंघल ने सचिव और रोटेरियन राजीव गुप्ता ने कोषाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन सुशोभ बिंदल, पूर्व सचिव गौरव गोयल और पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक सिंघल ने कॉलर ट्रांसफर कर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। नव निर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि क्लब आगामी वर्ष में सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न जनहितकारी प्रकल्प संचालित करेगा। उन्होंने क्लब की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्लब आगामी वर्ष में सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न जनहितकारी प्रकल्प संचालित करेगा। उन्होंने क्लब की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया। मुख्य अतिथि रोटेरियन पायल गौड़ ने रोटरी के माध्यम से समाजसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मिडटाउन क्लब सदस्यता और सेवा कार्यों दोनों में अग्रणी रहा है। उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। डीआरएफसी रोटेरियन सागर शर्मा ने रोटरी फंड में एक हजार डॉलर का योगदान देने पर रोटेरियन सीए प्रगति कुमार, भुवनेश गुप्ता और उमेश गोयल को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक अग्रवाल, रोटेरियन अपूर्व गर्ग और रोटेरियन सतांशु अग्रवाल को लेबल पिन पहनाकर रोटरी परिवार में शामिल किया गया। कार्यक्रम में रोटेरियन उमेश गोयल, रोटेरियन आकाश बंसल, रोटेरियन भुवनेश गुप्ता, रोटेरियन राजेश मित्तल, रोटेरियन प्रशांत गुप्ता, रोटेरियन राहुल सिंघल, रोटेरियन अभय गुप्ता, रोटेरियन सुनील अग्रवाल और रोटेरियन प्रगति कुमार सहित अनेक सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह का संचालन रोटेरियन कौशल कृष्ण, रोटेरियन विनय सिंघल और रोटेरियन विपुल भटनागर ने किया। अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।





