शुकतीर्थ में युवक की पीट-पीट कर हत्या, शव को जलाने का किया प्रयासशराब पीने के दौरान हुए विवाद में कत्ल, पुलिस ने जलती चिता से शव निकालकर पीएम को भेजा

मुजफ्फरनगर। तीर्थ नगरी शुक्रताल में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की ईंटों के ताबड़तोड़ प्रहार से हत्या कर दी गई। यही नहीं हत्यारोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया। समय पर सूचना मिलने पर पुलिस ने जलती चिता से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक ने घटनास्थल का अवलोकन कर जल्द हत्याकांड के खुलासे का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक भौराकलां क्षेत्र के सिसौली निवासी 30 वर्षीय अंकुर पुत्र पालेराम बीते कुछ समय शुक्रताल में रहकर मजदूरी करता था। इससे पहले वह गार्ड की नौकरी कर चुका है। बताया गया है कि शुक्रवार रात अंकुर अपने साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान पानी लाने को लेकर अंकुर और अन्य साथियों में विवाद हो गया। नशे में बात इतनी बढ गई कि अंकुर के सिर पर ईंट से ताबडतोड़ प्रहार कर दिए। गंभीर चोट लगने से अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद मौके पर मौजूद साथियों के हाथ-पैर फूल गए। इन लोगों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का भी प्रयास किया। श्मशान घाट में उसकी चिता को भी आग लगा दी। चौकीदार को शक हुआ तो उसने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव को चिता से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रताल में हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक ने सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों का संकलन कराया। पुलिस ने इस मामले में संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि मामूली कहासुनी के बाद हत्या कर शव को जलाने की कोशिश हुई। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियानउअधिकारियों-कर्मचारियों ने ली तंबाकू त्यागने की शपथ, हस्ताक्षर कर तंबाकू मुक्त समाज का लिया संकल्प

    मुजफ्फरनगर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों…

    Continue reading
    मां और मासूम बेटे के कत्ल में आरोपी रहीस को फांसी की सजाचरथावल क्षेत्र में 2011 में हुई थी राजेश देवी और उसके छह साल के बेटे हिमांशु की हत्या

    मुजफ्फरनगर। पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने चरथावल क्षेत्र में 15 साल पहले हुई राजेश देवी और उसके छह साल के बेटे हिमांशु की हत्या के मामले में बरेली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शुकतीर्थ में युवक की पीट-पीट कर हत्या, शव को जलाने का किया प्रयासशराब पीने के दौरान हुए विवाद में कत्ल, पुलिस ने जलती चिता से शव निकालकर पीएम को भेजा

    शुकतीर्थ में युवक की पीट-पीट कर हत्या, शव को जलाने का किया प्रयासशराब पीने के दौरान हुए विवाद में कत्ल, पुलिस ने जलती चिता से शव निकालकर पीएम को भेजा

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियानउअधिकारियों-कर्मचारियों ने ली तंबाकू त्यागने की शपथ, हस्ताक्षर कर तंबाकू मुक्त समाज का लिया संकल्प

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियानउअधिकारियों-कर्मचारियों ने ली तंबाकू त्यागने की शपथ, हस्ताक्षर कर तंबाकू मुक्त समाज का लिया संकल्प

    मां और मासूम बेटे के कत्ल में आरोपी रहीस को फांसी की सजाचरथावल क्षेत्र में 2011 में हुई थी राजेश देवी और उसके छह साल के बेटे हिमांशु की हत्या

    मां और मासूम बेटे के कत्ल में आरोपी रहीस को फांसी की सजाचरथावल क्षेत्र में 2011 में हुई थी राजेश देवी और उसके छह साल के बेटे हिमांशु की हत्या

    उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को अधिकारियों को दिए निर्देश-डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

    मौसम ने बदली करवट, गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने गर्मी से दी राहत-दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बरसे बादल, कई दिनों से तपिश और उमस से परेशान लोगों ने ली राहत की सांस

    सरकारी असलाह के संचालन और रखरखाव का कराया गया अभ्यासएसएसपी ने शुक्रवार परेड की सलामी लेने के साथ पुलिसकर्मियों की लगवाई दौड़