मुजफ्फरनगर। बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के बीच कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की ओर से ठंडी छबील का आयोजन कर लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता विकास कश्यप के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता और राहगीर शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बार अध्यक्ष प्रमोद त्यागी व अन्य बार पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान कचहरी परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं, वादकारियों और राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। आयोजनकर्ताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में इस तरह के सामाजिक कार्य लोगों को राहत देने के साथ सेवा भावना को भी मजबूत करते हैं। छबील वितरण कार्यक्रम में अधिवक्ता मनोज कश्यप, दीपक कुमार प्रजापति, विक्रांत प्रजापति, डॉ. अंकित डोलरा, अधिवक्ता शिखा चौधरी समेत कई अधिवक्ताओं और गणमान्य लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान सेवा और सहयोग का संदेश भी दिया गया।





