बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंग

बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंग
हुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
उवीडियो में साफ नजर आ रहे दुल्हन का भाई और रथेडी के प्रधान का बेटा अदनान और चाचा जावेद, कार के नंबरों तक पहुंची पुलिस
;ब्यूरो सच्चाई अभी तकद्ध
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के बागोवाली बाईपास पर बारातियों ने हाइवे पर कारों की छतों पर चढ़कर जमकर हुड़दंग किया। सड़क के बीचोबीच आतिशबाजी के साथ युवाओं ने खूब नोट भी उड़ाए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस बारातियों की तलाश में जुट गई है। वीडियो में दुल्हन के चाचा और भाई की उपस्थिति साफ नजर आ रही है। सीओ नई मंडी का कहना है कि कार के नंबरों का पता चल गया है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
नई मंडी कोतवाली के रथेड़ी गांव के प्रधान इकराम की भतीजी की बारात 18 अप्रैल की रात को देवबंद से हाईवे स्थित राॅयल फार्महाउस पर आई थी। बारात के काफिले में शामिल बारातियों ने गाड़ियों की छतों पर खड़े होकर जमकर आतिशबाजी की। यही नहीं इन हुड़दंगी बारातियों द्वारा जमकर नोटों की बरसात भी की गई। इस कारण काफी देर तक हाइवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। यही नहीं रूक-रूक कर जाम लगता रहा। किसी ने इस हुडदंग की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो में दुल्हन का भाई और रथेडी के प्रधान इकराम का बेटा अदनान और चाचा जावेद साफ नजर आ रहे है, जो हुड़दंग का हिस्सा बने हुए है।
वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। सीओ नई मंडी राजू साव ने बताया कि वीडियो में नजर आ रही कारों के नंबरों का पता कर लिया गया है, जबकि अन्य लोगों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। हुडदंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Related Posts

    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेरा

    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेराउहर 15 मिनट की कार्रवाई का पुलिसकर्मियों को देना होगा जवाबपुलिस अधीक्षक अमृत जैन ने शहर से देहात तक…

    Continue reading
    दबंगों ने क्रबिस्तान में रात के अंधेरे में काटे हरे पेड़

    दबंगों ने क्रबिस्तान में रातके अंधेरे में काटे हरे पेड़लद्दावाला और रामपुरी के लोगों ने डीएम को शिकायत भेजकर उठाई कार्रवाई की मांगमुजफ्फरनगर। लद्दावाला और रामपुरी के लोगो ने जिलाधिकारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंग

    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेरा

    दबंगों ने क्रबिस्तान में रात के अंधेरे में काटे हरे पेड़

    सीबीआई अधिकारी बनकर हुई 5 लाख की ठगी में दो जालसाज गिरफ्तार

    भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

    भगवान परशुराम को नमन कर मनाई अक्षय तृतीया