सीबीआई अधिकारी बनकर हुई 5 लाख की ठगी में दो जालसाज गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने क्षेत्र के हजूरनगर में युवती से सीबीआई अधिकारी बनकर हुई पांच लाख की ठगी का पर्दाफाश करते हुए युवती समेत दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 लाख 760 रूपये की नगदी और दस्तावेज बरामद हुए है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक और सीओ बुढ़ाना गजेंद्र सिंह के साथ शाहपुर पुलिस के गुडवर्क को मीडिया से साझा किया। एसएसपी ने बताया कि हजूरनगर निवासी इकरा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 फरवरी को मोबाइल फोन पर एक विज्ञापन दिखाई दिया था। विज्ञापन को जैसे ही क्लिक किया, उसके बाद व्हाट्सएप काॅल आई। काॅल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम डाॅ. हिदायतुल्ला खान बताया और कहा कि उसके नाम एक गिफ्ट पार्सल कोरियर किया गया है। आरोपी ने गिफ्ट प्राप्त करने के लिए कस्टम चार्ज जमा करने की बात कही। पहले चरण में उसने 15 हजार रुपये उवेश खान नाम के व्यक्ति की यूपीआई आईडी पर डलवा लिए। इसके बाद आरोपी ने लगातार फोन पर आतंकित कर पांच लाख की रकम ठग ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ठगों के लिए कई पुलिस टीम गठित की गई।
कप्तान वर्मा ने बताया कि पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर रोजी पुत्री मकसूद निवासी दिल्ली और मंसूर अहमद निवासी दक्षिणी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 2 लाख 760 रूपये की नगदी, 3 डेबिट कार्ड, फर्जी सर्च वारंट, पास बुक और चेक बुक बरामद हुई। एसएसपी ने पूछताछ के आधार पर बताया कि इकरा सोशल मीडिया के जरिए आरोपी मंसूर के संपर्क में आई थी। मंसूर ने बहन बनाकर अपने जाल में फंसाया था। दूसरे नंबरों से काॅल कर सीबीआई बताकर इकरा को आतंकित किया। यही नहीं फर्जी सर्च वारंट भी भेजा गया। दहशत में आई इकरा ने आरोपियों के खाते में पांच लाख रूपये ट्रांसफर कर दिए थे। पुलिस ने लिंक से लिंक जोड़कर रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

  • Related Posts

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंग

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंगहुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिसउवीडियो में साफ नजर आ रहे दुल्हन…

    Continue reading
    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेरा

    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेराउहर 15 मिनट की कार्रवाई का पुलिसकर्मियों को देना होगा जवाबपुलिस अधीक्षक अमृत जैन ने शहर से देहात तक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंग

    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेरा

    दबंगों ने क्रबिस्तान में रात के अंधेरे में काटे हरे पेड़

    सीबीआई अधिकारी बनकर हुई 5 लाख की ठगी में दो जालसाज गिरफ्तार

    भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

    भगवान परशुराम को नमन कर मनाई अक्षय तृतीया