दबंगों ने क्रबिस्तान में रात के अंधेरे में काटे हरे पेड़

दबंगों ने क्रबिस्तान में रात
के अंधेरे में काटे हरे पेड़
लद्दावाला और रामपुरी के लोगों ने डीएम को शिकायत भेजकर उठाई कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरनगर। लद्दावाला और रामपुरी के लोगो ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कुछ दबंगों पर कब्रिस्तान से चोरी से हरे पेड़ काटने का आरोप लगाया है। इस मामले में थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल जुटी है।
शहर के रामपुरी और लद्दावाला के काफी लोगों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर बताया कि काफी वर्षों से मुस्लिम समाज के लोग मृतक शवों को कब्रिस्तान में दफनाते चले आ रहे हैं। वर्ष 2012-13 में राज्यमंत्री रहे स्व. चितरंजन स्वरूप ने अपनी निधि से कब्रिस्तान की बाउण्ड्री करा दी गयी थी। कुछ लोगों ने कब्रिस्तान से होने वाली आमदनी को कब्रिस्तान की देखरेख में न लगाकर अपनी निजी कार्यों में लगाया था। बाद में समाज के लोगों ने कब्रिस्तान के रख-रखाव व देखरेख की जिम्मेदारी अंजुमन ट्रस्ट को दे दी थी। इस बात से कुछ दबंग लोग आहत है। वो लगातार धमकी देते है कि यह उनकी निजी सम्पत्ति है, इस पर वो किसी का शव दफन नहीं होने देंगे। आरोप लगाया कि एडीएम के आदेश की अवहेलना करते हुए कब्रिस्तान में चोरी की नीयत रात के अंधेरे में 30-40 पेड़ काट दिए गए। मौहल्ले के लोगो ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

  • Related Posts

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंग

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंगहुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिसउवीडियो में साफ नजर आ रहे दुल्हन…

    Continue reading
    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेरा

    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेराउहर 15 मिनट की कार्रवाई का पुलिसकर्मियों को देना होगा जवाबपुलिस अधीक्षक अमृत जैन ने शहर से देहात तक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंग

    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेरा

    दबंगों ने क्रबिस्तान में रात के अंधेरे में काटे हरे पेड़

    सीबीआई अधिकारी बनकर हुई 5 लाख की ठगी में दो जालसाज गिरफ्तार

    भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

    भगवान परशुराम को नमन कर मनाई अक्षय तृतीया