भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

पुरकाजी। क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, पुरकाजी निवासी इसराइल शनिवार रात बाइक से लक्सर की ओर से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह सेठपुरा के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही पल्सर बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसराइल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल दूसरे बाइक सवार को उसके परिजन तुरंत मौके से अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंग

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंगहुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिसउवीडियो में साफ नजर आ रहे दुल्हन…

    Continue reading
    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेरा

    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेराउहर 15 मिनट की कार्रवाई का पुलिसकर्मियों को देना होगा जवाबपुलिस अधीक्षक अमृत जैन ने शहर से देहात तक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंग

    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेरा

    दबंगों ने क्रबिस्तान में रात के अंधेरे में काटे हरे पेड़

    सीबीआई अधिकारी बनकर हुई 5 लाख की ठगी में दो जालसाज गिरफ्तार

    भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

    भगवान परशुराम को नमन कर मनाई अक्षय तृतीया