भगवान परशुराम को नमन कर मनाई अक्षय तृतीया

मुजफ्फरनगर। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गांधी काॅलोनी स्थित गली नंबर 9, शिव नगर के परशुराम महादेव मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य धार्मिक आयोजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही श्रद्धालुओ का मंदिर परिसर में आना शुरू हो गया।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुई, जिसमें श्रद्धालुओ आहूति देकर सुख-सा समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की। इसके बाद भगवान परशुराम एवं भगवान शिव की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण व्याप्त रहा। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओ प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था सुव्यवस्थित रही और श्रद्धालुओ को सम्मानपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। क्षेत्र के कई प्रमुख जन प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्य रूप से सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व पालिका अध्यक्ष डाॅ. सुभाष चंद्र शर्मा, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा, हरेंद्र शर्मा, कामेश्वर त्यागी, पूनम शर्मा, जानसठ से आशीष शर्मा, अरविन्द पाराशर, मुकेश शर्मा, चरथावल से विकास शर्मा तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर पूजा-अर्चना की और भंडारे में सेवा कार्य किया। आयोजन के दौरान स्थानीय लोगों का सहयोग सराहनीय रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओ, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

  • Related Posts

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंग

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंगहुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिसउवीडियो में साफ नजर आ रहे दुल्हन…

    Continue reading
    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेरा

    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेराउहर 15 मिनट की कार्रवाई का पुलिसकर्मियों को देना होगा जवाबपुलिस अधीक्षक अमृत जैन ने शहर से देहात तक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंग

    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेरा

    दबंगों ने क्रबिस्तान में रात के अंधेरे में काटे हरे पेड़

    सीबीआई अधिकारी बनकर हुई 5 लाख की ठगी में दो जालसाज गिरफ्तार

    भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

    भगवान परशुराम को नमन कर मनाई अक्षय तृतीया