जनपद न्यायाधीश ने बाल संरक्षण गृह का किया निरीक्षण

जनपद न्यायाधीश ने बाल संरक्षण गृह का किया निरीक्षण
-किशोरों से जानी समस्याएं, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
-पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी परखी स्थिति
मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार सिंह ने बाल संरक्षण गृह का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था में निरुद्ध किशोरों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी भी ली।
निरीक्षण के समय अपर जिला जज ज्योत्सना शिवांच, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सतेंद्र चौधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार तथा नगर क्षेत्राधिकारी (यातायात) रविंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। जनपद न्यायाधीश ने संस्था में रह रहे किशोरों के आवास, भोजन, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किशोरों के पुनर्वास और सुधार के लिए उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए, ताकि उन्हें सकारात्मक वातावरण मिल सके। संस्था प्रभारी मोहित कुमार ने निरीक्षण दल को संस्था की व्यवस्थाओं और संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान सहायक अध्यापक, समस्त स्टाफ और सुरक्षा कर्मी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि संरक्षण गृह में रह रहे किशोरों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

  • Related Posts

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंग

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंगहुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिसउवीडियो में साफ नजर आ रहे दुल्हन…

    Continue reading
    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेरा

    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेराउहर 15 मिनट की कार्रवाई का पुलिसकर्मियों को देना होगा जवाबपुलिस अधीक्षक अमृत जैन ने शहर से देहात तक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंग

    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेरा

    दबंगों ने क्रबिस्तान में रात के अंधेरे में काटे हरे पेड़

    सीबीआई अधिकारी बनकर हुई 5 लाख की ठगी में दो जालसाज गिरफ्तार

    भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

    भगवान परशुराम को नमन कर मनाई अक्षय तृतीया