अवैध पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, दो नाबालिग झुलसे

खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर माफी में शनिवार को एक अवैध पटाखा गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में गोदाम में काम कर रहे दो नाबालिग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गोदाम संचालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, थाना रतनपुरी पुलिस को शनिवार को पटाखा गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना यतेन्द्र सिंह नागर और थाना रतनपुरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम को भी तत्काल बुलाया गया। पुलिस और दमकल कर्मियों की संयुक्त कार्रवाई से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि गोदाम में पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर वहां काम कर रहे कासिम पुत्र कादिर (15 वर्ष) और हुजैफा पुत्र आजम (15 वर्ष) झुलस गए। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित गोदाम अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था और इसके लिए कोई वैध लाइसेंस नहीं लिया गया था। बताया गया कि यह गोदाम ग्राम निवासी उमरेज पुत्र कसमुद्दीन के घेर में स्थित था, जिसे लोनी (जनपद गाजियाबाद) के कुछ व्यक्तियों ने किराये पर लेकर पटाखा निर्माण का काम शुरू किया हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है। प्रशासन का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अवैध पटाखा निर्माण और नाबालिगों से काम कराए जाने के मामले ने प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंग

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंगहुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिसउवीडियो में साफ नजर आ रहे दुल्हन…

    Continue reading
    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेरा

    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेराउहर 15 मिनट की कार्रवाई का पुलिसकर्मियों को देना होगा जवाबपुलिस अधीक्षक अमृत जैन ने शहर से देहात तक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंग

    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेरा

    दबंगों ने क्रबिस्तान में रात के अंधेरे में काटे हरे पेड़

    सीबीआई अधिकारी बनकर हुई 5 लाख की ठगी में दो जालसाज गिरफ्तार

    भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

    भगवान परशुराम को नमन कर मनाई अक्षय तृतीया