युवक ने खुद पर डीजल डालकर लगाई आग

खतौली। क्षेत्र के ग्राम गंगधाड़ी में शुक्रवार देर रात एक युवक द्वारा खुद पर डीजल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, घायल की पहचान हिमांशु पुत्र बेदू के रूप में हुई है। घटना की सूचना रात करीब 9:45 बजे थाना खतौली पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि गांव के ही टिंकू उर्फ गौरव ने हिमांशु से फूल की गाड़ी भरवाने के लिए कहा था। मना करने पर आरोप है कि टिंकू ने हिमांशु के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इस घटना से आहत होकर हिमांशु ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 108 बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(वी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल जाना और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। शनिवार को एसपी सिटी ने घटना स्थल का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • Related Posts

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंग

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंगहुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिसउवीडियो में साफ नजर आ रहे दुल्हन…

    Continue reading
    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेरा

    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेराउहर 15 मिनट की कार्रवाई का पुलिसकर्मियों को देना होगा जवाबपुलिस अधीक्षक अमृत जैन ने शहर से देहात तक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारातियों ने हाईवे पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर किया हुड़दंग

    सुरक्षा का नया घेरा, रात में सड़कों पर रहेगा पुलिस का डेरा

    दबंगों ने क्रबिस्तान में रात के अंधेरे में काटे हरे पेड़

    सीबीआई अधिकारी बनकर हुई 5 लाख की ठगी में दो जालसाज गिरफ्तार

    भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

    भगवान परशुराम को नमन कर मनाई अक्षय तृतीया