बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने शुक्रवार को सदर ब्लॉक और नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में छात्र उपस्थिति, शैक्षिक गुणवत्ता, मध्यान्ह भोजन, पेयजल, शौचालय व्यवस्था और यूनिफॉर्म की स्थिति का जायजा लिया गया।
नगर क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय बीबीपुर में निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक राहुल मेहता आकस्मिक अवकाश पर मिले, जबकि अन्य स्टाफ उपस्थित था। विद्यालय में पंजीकृत 138 विद्यार्थियों के सापेक्ष 119 छात्र-छात्राएं उपस्थित पाए गए। बीएसए ने कक्षा छह के विद्यार्थियों से अंग्रेजी पाठ का वाचन कराया और कक्षा आठ के छात्रों से गणित के प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सही उत्तर दिया। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, इको क्लब और शिक्षण-अधिगम सामग्री की उपलब्धता पर संतोष व्यक्त किया गया। मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनता मिला तथा शौचालय और पेयजल व्यवस्था भी सुचारु पाई गई। प्राथमिक विद्यालय सिलाजुड़ी के निरीक्षण में सभी शिक्षक उपस्थित मिले। 97 नामांकित विद्यार्थियों में से 81 उपस्थित थे। विद्यालय की भौतिक स्थिति संतोषजनक पाई गई, लेकिन शैक्षिक स्तर में गुणात्मक सुधार की आवश्यकता बताई गई। कई बच्चे आंशिक रूप से यूनिफॉर्म में मिले, जिस पर प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया कि सभी विद्यार्थी प्रतिदिन निर्धारित यूनिफॉर्म में विद्यालय आएं। इसके साथ ही विद्यालय की रंगाई-पुताई और पेंटिंग का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिलाजुड़ी में निरीक्षण के दौरान शिक्षिका गजाला और मीनाक्षी गुप्ता चिकित्सा अवकाश पर मिलीं, जबकि अन्य स्टाफ उपस्थित था। 30 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 19 उपस्थित पाए गए। विद्यालय में शौचालय और पेयजल व्यवस्था संतोषजनक मिली। यहां भी कई बच्चे आंशिक रूप से यूनिफॉर्म में थे, जिस पर प्रभारी अध्यापक को सभी छात्रों की नियमित यूनिफॉर्म सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। बीएसए ने तीनों विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और निर्धारित मेन्यू के पालन की जांच की। सभी विद्यालयों में भोजन व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

  • Related Posts

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    मुजफ्फरनगर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुगाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27.780 किलोग्राम गांजा और एक ब्रेजा…

    Continue reading
    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली, कैराना और थानाभवन विधान सभा क्षेत्रों में 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत-कई दिनों बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल