मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के एक कब्रिस्तान मंे बच्ची के शव को एक कब्र से निकालकर दूसरे जगह दबाने की घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की तो बच्ची का शव दूसरी जगह मिल गया। यही नहीं कब्र खुर्द-बुर्द करते हुए वहां मुर्गा और कबूतर तक दबे हुए मिले। यह सब करतूत 11 साल के एक बालक की बताई जा रही है। इसके पीछे की मंशा अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है।
बुढ़ाना कस्बे के कब्रिस्तान मंे कई दिन पहले डेढ साल की बच्ची की मौत के बाद कब्र में दफना गया था। किसी शख्स ने कब्र को खुद-बुर्द करते हुए बच्ची के शव को वहां से निकाल लिया। जैसे ही कब्र से शव को निकालने का पता लगा तो इलाके में हडकंप मच गया। फिर क्या था कि इलाके मंे कई तरह की अफवाहें उड़ गई। चर्चाएं फैल गई कि तंत्र क्रिया के लिए तो बच्ची के शव को निकाला गया है। बच्ची के परिजनांे ने बुढ़ाना पुलिस से संपर्क अपनी आशंकाएं व्यक्त की।
बुढ़ाना पुलिस ने कब्रिस्तान से जुड़े लोगांे के साथ मौके पर जाकर गहराई से जांच पड़ताल की। कब्र से निकाला गया बच्ची का शव दूसरे जगह दबा हुआ मिल गया। यही नहीं अन्य कब्र को खुर्द-बुर्द किया गया। साथ ही एक गड्ढा भी मिला, जिसमें कबूतर और मुर्गा दबा हुआ मिला। पुलिस जांच पडताल मंे यह करतूत 11 साल की एक बालक की बताई गई है। बालक कब्रिस्तान के पास का रहने वाला है। वो ही कब्र को खुर्द-बुर्द करने के साथ कबूतर आदि को गडढे में दबा रहा है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेकर पूरे मामले की जांच पडताल की। प्रथम दृष्टया बालक मानसिक रोगी प्रतीत हो रहा है। फिर भी उसकी कांउसलिंग कराई जा रही है।





