मुजफ्फरनगर। जाट महासभा, मुजफ्फरनगर ने जनता इंटर कॉलेज, भोपा की लगभग 500 बीघा दान स्वरूप प्राप्त भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और दोषियों के विरु( कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
महासभा ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच कराने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि जनता इंटर कॉलेज, भोपा क्षेत्र की एक ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था है, जिसकी स्थापना ग्रामीणों और समाजसेवियों के सहयोग तथा दान से हुई थी। पिछले कई दशकों से यह विद्यालय हजारों छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान कर रहा है और यहां से पढ़े अनेक विद्यार्थी विभिन्न सरकारी विभागों और प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं। महासभा के अनुसार विद्यालय की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पंडित दामोदर प्रसाद, चंद्रमुनि और प्रद्युम्न कुमार निवासी ग्राम मालपुरा, पोस्ट भोपा द्वारा वर्ष 1949 में लगभग 500 बीघा कृषि भूमि शिक्षा परिषद हायर सेकेंडरी स्कूल भोपा के नाम दान स्वरूप प्रदान की गई थी। यह भूमि रजिस्ट्रार कार्यालय, तहसील जानसठ के माध्यम से विधिवत विक्रय पत्र के जरिए हस्तांतरित की गई थी। संगठन ने दावा किया कि इस दान से संबंधित मूल अभिलेख आज भी केंद्रीय अभिलेखागार और निबंध कार्यालय में सुरक्षित उपलब्ध हैं। जाट महासभा ने आरोप लगाया कि वर्तमान में इस शैक्षणिक संपत्ति के बड़े हिस्से पर कुछ भूमाफियाओं और असामाजिक तत्वों ने अवैध कब्जा कर लिया है। संगठन का कहना है कि यह केवल भूमि पर अतिक्रमण का मामला नहीं, बल्कि शिक्षा और भविष्य की पीढ़ियों के अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है। यदि भूमि विद्यालय को वापस मिल जाती है तो उसकी आय से शैक्षिक और आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा सकेगा तथा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। महासभा ने जिलाधिकारी से मांग की कि मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, भूमि को तत्काल कब्जामुक्त कराया जाए और अवैध कब्जाधारियों के विरु( विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाए। संगठन ने प्रशासन से शैक्षणिक संस्थाओं की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान, महासचिव जयवीर सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार बालियान, विराज तोमर, रमेश कुमार, प्रवेंद्र कुमार, अनुज कुमार, राधेश्याम, राजकुमार तोमर, विपिन कुमार ;बिट्टू सिखेड़ाद्ध, वेदवीर, राहुल पंवार, रवि चौधरी, संदीप मलिक, यशपाल सिंह, चांदवीर, विनय कुमार सिम्भालका, श्र(ापाल, अमित तोमर, संजीव आर्य और रोहित कुमार बालियान सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।





