एक माह नहीं सजेगा ‘मंगल बाजार’

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नुमाइश मैदान में लगने वाले साप्ताहिक पैठ ‘मंगल बाज़ार’ को एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है। समय से पहले जानकारी न मिलने के कारण दुकानदारों ने अपने फड़ लगा दिए थे। बाद में पुलिस ने वहां पहुंचकर जबरन उन्हें हटवा दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने 14 जुलाई से 11 अगस्त तक मंगलवार की साप्ताहिक पैठ प्रभावी रहेंगे। पैठ बंद होने की सूचना समय पर दुकानदारों तक नहीं पहुंच सकी। इसका नतीजा यह हुआ कि मंगलवार सुबह दूर-दराज़ से सैकड़ों रेहड़ी, पटरी और अस्थायी दुकानदार रोज़ी-रोटी की उम्मीद लेकर नुमाइश मैदान पहुंच गए और अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दीं।
सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और सभी दुकानदारों को दुकाने हटाने के निर्देश दिए। पुलिस की कार्रवाई के बाद कई दुकानदारों को सामान वापस समेटना पड़ा। कुछ दुकानदारों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि उन्हें पहले से सूचना मिल जाती तो वे इतनी दूर से माल लेकर नहीं आते।
दुकानदारों का कहना है कि दुकान लगाने से पहले ही उन्हें वापस लौटना पड़ा, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। कई छोटे व्यापारी केवल इसी साप्ताहिक बाजार पर अपनी आजीविका के लिए निर्भर हैं। प्रशासन का कहना है कि शिव कांवड़ यात्रा के दौरान नुमाइश मैदान और आसपास का क्षेत्र यातायात, सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। इसी कारण जनहित और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक महीने तक मंगल बाज़ार पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। अब 11 अगस्त के बाद ही नुमाइश मैदान में साप्ताहिक पैठ का संचालन दोबारा शुरू हो सकेगा।

  • Related Posts

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    मुजफ्फरनगर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुगाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27.780 किलोग्राम गांजा और एक ब्रेजा…

    Continue reading
    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली, कैराना और थानाभवन विधान सभा क्षेत्रों में 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत-कई दिनों बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक