गंग नहर घाट पर खतरे में रहेगी कांवड़ियों की जान?-कुछ रेलिंग चोरी और कुछ टूटी हालत में, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा-युवा नेता माधव ठकराल ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग

खतौली। पवित्र कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन खतौली गंग नहर घाट पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की स्थिति चिंता बढ़ाने वाली बनी हुई है। प्रतिवर्ष लाखों कांवड़िए इस मार्ग से गुजरते हैं और गंग नहर घाट पर स्नान कर विश्राम करते हैं। इसके बावजूद घाट पर लगी कई रेलिंग टूटी हुई हैं, जबकि कुछ हिस्सों से रेलिंग चोरी होने की भी शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय युवा नेता माधव ठकराल ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन, गंग नहर समिति खतौली और संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित किया है।
उन्होंने कहा कि घाट पर टूटी रेलिंग कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, खासकर तब जब हजारों श्रद्धालु यहां स्नान के लिए पहुंचते हैं। माधव ठकराल ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पिछले कुछ समय में दो बार गंग नहर घाट पर सफाई अभियान चला चुके हैं। इस दौरान उन्होंने घाट पर फैली अव्यवस्थाओं, गंदगी और सुरक्षा संबंधी खामियों को लेकर प्रशासन को अवगत कराया था। उन्होंने कहा कि घाट के कई हिस्सों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं है। कांवड़ यात्रा के दौरान रात में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है, ऐसे में अंधेरा दुर्घटना की आशंका बढ़ा सकता है। हर वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान गंग नहर घाट पर एनडीआरएफ की टीम मोटरबोट के साथ 24 घंटे तैनात रहती है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। बावजूद इसके, यदि घाट की मूलभूत सुरक्षा व्यवस्था ही कमजोर रहेगी तो हादसों का खतरा बना रहेगा। माधव ठकराल ने मांग की है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले टूटी रेलिंग की मरम्मत कराई जाए, चोरी हुई रेलिंग दोबारा लगाई जाए और घाट पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन को तत्काल कदम उठाने चाहिए।

  • Related Posts

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    मुजफ्फरनगर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुगाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27.780 किलोग्राम गांजा और एक ब्रेजा…

    Continue reading
    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली, कैराना और थानाभवन विधान सभा क्षेत्रों में 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत-कई दिनों बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक