कांवड़ यात्रा से पहले ही गुंडई शुरूपांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी, जमकर धक्का-मुक्कीकवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों को बनाया निशाना, एक पत्रकार की उंगली में फैक्चर

मुजफ्फरनगर। शहर में कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही गुंडई शुरू हो गई। डीजे कांवड़ की छत से शिवभक्तों को नीचे उतारने के विवाद में दबंगई दिखाते हुए कांवडियों ने न केवल पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की, बल्कि कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों को भी निशाना बनाया, जिसमें एक पत्रकार के हाथ की उंगली में फैक्चर आ गया। यही नहीं शहर कोतवाल को पांच मिनट में वर्दी उतरवाने और आग लगाने तक की धमकी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मीडिया कर्मियों की तरफ से इस मामले में नामजद शिकायत दर्ज कराई गई है।
शहर के सबसे संवेदनशील शिव चौक पर शुक्रवार रात जमकर बवाल हुआ। दरअसल शुक्रवार रात उंची हाइट वाली कांवड़ आई थी। बारिश और ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों को देखते हुए शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने डीजे की छत पर खड़े लोगों से नीचे उतरने का अनुरोध किया। पुलिस का कहना था कि बारिश के मौसम में करंट का गंभीर खतरा हो सकता है और किसी भी हादसे से बचने के लिए यह जरूरी है। सुरक्षा संबंधी इस अनुरोध को मानने के बजाय कुछ लोग पुलिस से उलझ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कांवड़ शिव चौक तक पहुंच गई, जहां हालात पूरी तरह तनावपूर्ण हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस लगातार समझाने का प्रयास करती रही।
सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा ने शिवभक्तों को समझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। यही नहीं शहर कोतवाली प्रभारी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। यहां तक कि पांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी दी गई। वायरल वीडियो में कुछ लोग पुलिसकर्मियों को खुलेआम धमकाते, धक्का देते और कानून व्यवस्था को चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं कवरेज कर रहे पत्रकार भी हंगामा करने वालों के निशाने पर आ गए। कई पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की गई, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार वरूण शर्मा, पंकज बालियान और यश चौधरी को चोटें आई। वरूण के एक हाथ की उंगली में फैक्चर बताया गया है। इस मामले में गुंडई दिखाने वालों के खिलाफ वरूण शर्मा की तरफ से तहरीर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था भंग करने, पुलिस कार्य में बाधा डालने तथा पत्रकारों से अभद्रता करने वालों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    मुजफ्फरनगर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुगाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27.780 किलोग्राम गांजा और एक ब्रेजा…

    Continue reading
    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली, कैराना और थानाभवन विधान सभा क्षेत्रों में 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत-कई दिनों बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक