जाति प्रमाण पत्र को लेकर धनगर समाज ने उठाई मांग-समस्याओं के समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना देने की दी चेतावनी

मुजफ्फरनगर। धनगर समाज उत्थान समिति ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही समस्याओं को लेकर शासन और प्रशासन से समाधान की मांग की है। समिति की ओर से कहा गया कि धनगर समाज के युवाओं, विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
समिति ने आरोप लगाया कि कई मामलों में तहसील स्तर पर एक ही परिवार में पिता और पुत्र की जाति अलग-अलग बताई जा रही है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। पदाधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। धनगर समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि परिवार के किसी सदस्य का जाति प्रमाण पत्र पहले से जारी है तो उसी आधार पर अन्य पात्र सदस्यों के प्रमाण पत्र भी जारी किए जाने चाहिए। उनका कहना है कि प्रमाण पत्र न मिलने से विद्यार्थियों और नौकरी के अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। समिति ने यह भी कहा कि धनगर समाज अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल है और समाज के लोगों को नियमानुसार सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि पात्र व्यक्तियों के जाति प्रमाण पत्र नियमानुसार जारी नहीं किए गए और समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो धनगर समाज उत्थान समिति जिला मुख्यालय पर संविधान और कानून के दायरे में रहकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेगी। बैठक में जिला अध्यक्ष लोकेश कुमार धनगर, महासचिव आनंद धनगर, कोषाध्यक्ष सतीश धनगर, एडवोकेट रवि धनगर, लोकेश धनगर, आनंद धनगर, सतीश धनगर, बिजेंद्र धनगर, राजकुमार धनगर, विनय धनगर, दीपक धनगर, डॉ. प्रवीण धनगर सहित समाज के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। समिति ने शासन से मांग की है कि जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए और पात्र धनगर परिवारों को समयबद्ध तरीके से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाएं।

  • Related Posts

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    मुजफ्फरनगर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुगाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27.780 किलोग्राम गांजा और एक ब्रेजा…

    Continue reading
    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली, कैराना और थानाभवन विधान सभा क्षेत्रों में 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत-कई दिनों बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक