करंट के दो हादसों ने बढ़ाई चिंता, किसान की मौत, बिजली के खंभे से कटरे की गई जान-पुरकाजी क्षेत्र में एक दिन में दो घटनाएं, ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था पर उठाए सवाल

पुरकाजी। क्षेत्र में करंट से जुड़े दो अलग-अलग हादसों ने बिजली व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर गोधना गांव में ट्यूबवेल के पानी में करंट आने से किसान की मौत हो गई, वहीं कस्बे के खेड़ा दरवाजा मोहल्ले में लोहे के बिजली खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक कटरे की मौत हो गई और भैंस घायल हो गई। दोनों घटनाओं के बाद लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली।
गोधना गांव निवासी 55 वर्षीय किसान फरजन्द अली शनिवार शाम अपने खेत में ट्यूबवेल चला रहे थे। प्यास लगने पर वह ट्यूबवेल से पानी पीने पहुंचे। इसी दौरान पानी में करंट आने से वह अचेत होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, रविवार को कस्बे के मोहल्ला खेड़ा दरवाजा में मास्टर तौकीर के घेर के बाहर लगे लोहे के बिजली खंभे में करंट उतर आने से युसूफ खां की भैंस और उसका कटरा उसकी चपेट में आ गए। हादसे में कटरे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भैंस घायल हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित बिजली खंभे में पहले भी कई बार करंट उतर चुका है और इसकी चपेट में कई पशु अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद विभाग ने स्थायी समाधान नहीं किया। सूचना पर कस्बा इंचार्ज सुनील कुमार और दीवान अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वार्ड-6 के सभासद शाह आलम गौड़ ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने दोनों घटनाओं को गंभीर बताते हुए बिजली विभाग से विद्युत लाइनों और खंभों की तत्काल जांच कराने तथा आवश्यक मरम्मत कर भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की।

  • Related Posts

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    मुजफ्फरनगर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुगाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27.780 किलोग्राम गांजा और एक ब्रेजा…

    Continue reading
    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली, कैराना और थानाभवन विधान सभा क्षेत्रों में 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत-कई दिनों बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक