रॉकी के अपहरण का मुकदमा, बीवी और सौतेला बेटा नामजदबेहड़ा आस्सा से 18 मई से लापता है विकसित उर्फ रॉकी, परिजन जता रहे अनहोनी की आशंका

मुजफ्फरनगर। बेहड़ा अस्सा गांव से लापता विकसित उर्फ रॉकी की गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर दिया गया है। अपहरण में विकसित की दूसरी पत्नी रेणु, उसके बेटे बादल, पुत्रवधू निशा तथा कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। परिजन पहले दिन से रॉकी के साथ अनहोनी की आशंका जता रहे है।
सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहडा आसा गांव निवासी विकसित उर्फ रॉकी 18 मई को उसकी दूसरी पत्नी रेणु अपने साथ )षिकेश ले जाने की बात कहकर गांव से ले गई थी। इसके बाद से ही रॉकी का मोबाइल फोन बंद हो गया, तब से उसका कोई अत-पता नहीं है। पहले तो दूसरी बीवी रॉकी के परिजनों को गुमराह करती रही। वो अचानक गायब हुई तो परिजनों का शक गहराता चला गया। परिजनों की शिकायत पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पूरे मामले की जांच सीओ नई मंडी राजू कुमार साव को सौंप दी थी। शनिवार रात सीओ राजू कुमार बेहड़ा अस्सा गांव पहुंचकर पीडित परिवार से काफी देर बात की थी। जांच पडताल के बाद पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर लिया है। अपहरण में दूसरी पत्नी, उसके बेटे, पुत्रवधू और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। बताया गया है कि विकसित उर्फ रॉकी और रेणु की यह दूसरी शादी थी। रेणु के पहले पति राजेंद्र की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि विकसित का अपनी पहली पत्नी से लगभग छह-सात वर्ष पहले तलाक हो चुका था। दोनों ने करीब पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनका एक तीन वर्षीय बेटा भी है, जो वर्तमान में अपने दादा मगन सिंह के पास गांव में रह रहा है। अब सबसे सवाल यही है कि आखिर विकसित उर्फ रॉकी कहां है। उसके साथ किसी तरह की अनहोनी तो नहीं हो गई। पुलिस के सामने इसी गुत्थी को सुलझाने की चुनौती है।

  • Related Posts

    बहन के हत्यारे आमिर को पुलिस ने मुठभेड में किया लंगडाप्रेम-संबंधो से आक्रोशित भाई ने रविवार को बहन की गर्दन काटकर कर दी थी हत्या

    मुजफ्फरनगर। शाहपुर के आदमपुर गांव में प्रेम-संबंधों को लेकर बहन अदीबा की गर्दन काटकर करने के आरोपी भाई आमिर का हॉफ एंकाउटर कर दिया। मुठभेड़ में घायल हुए भाई आमिर…

    Continue reading
    हुड़दंग और तलवारबाजी में पांच स्टंटबाज गिरफ्तारनई मंडी कोतवाली में रात भर चलता रहा माफी का दौर, पुलिस ने की कार्रवाई

    मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने शोभायात्रा के दौरान कुछ युवको ने न केवल स्टंटबाजी दिखाई, बल्कि हवा में तलवारें लहराकर कानून व्यवस्था को चुनौती दी। पुलिस ने आस्था के नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बहन के हत्यारे आमिर को पुलिस ने मुठभेड में किया लंगडाप्रेम-संबंधो से आक्रोशित भाई ने रविवार को बहन की गर्दन काटकर कर दी थी हत्या

    बहन के हत्यारे आमिर को पुलिस ने मुठभेड में किया लंगडाप्रेम-संबंधो से आक्रोशित भाई ने रविवार को बहन की गर्दन काटकर कर दी थी हत्या

    हुड़दंग और तलवारबाजी में पांच स्टंटबाज गिरफ्तारनई मंडी कोतवाली में रात भर चलता रहा माफी का दौर, पुलिस ने की कार्रवाई

    हुड़दंग और तलवारबाजी में पांच स्टंटबाज गिरफ्तारनई मंडी कोतवाली में रात भर चलता रहा माफी का दौर, पुलिस ने की कार्रवाई

    लुटेरों और चोरों के घरों पर पुलिस की ताबडतोड़ दबिशसुबह छह बजे से लेकर दस बजे तक पुलिस ने चलाया विशेष अभियानसत्यापन में कोई घर पर तो कोई मिला नदारद, कार्रवाई से मचा हडकंप

    लुटेरों और चोरों के घरों पर पुलिस की ताबडतोड़ दबिशसुबह छह बजे से लेकर दस बजे तक पुलिस ने चलाया विशेष अभियानसत्यापन में कोई घर पर तो कोई मिला नदारद, कार्रवाई से मचा हडकंप

    एसएसपी ने जाना नगर नियंत्रण कक्ष एवं ऑपरेशन दृष्टि सेल का हॉल

    एसएसपी ने जाना नगर नियंत्रण कक्ष एवं ऑपरेशन दृष्टि सेल का हॉल

    बारिश की राहत बेअसर, फिर तपने लगा मुजफ्फरनगर-तेज धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी, राहगीरों के लिए जगह-जगह लगाए गए मटका प्याऊ