तेजस फाउंडेशन हर वर्ष करेगा 40 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान-‘राधेश्याम मिश्रा स्मृति अवार्ड’ के तहत यूपी बोर्ड और सीबीएसई के होनहार छात्र-छात्राओं को मिलेगा सम्मान

मुजफ्फरनगर। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तेजस फाउंडेशन ने प्रतिवर्ष ‘राधेश्याम मिश्रा स्मृति अवार्ड’ प्रदान करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ग के कुल 40 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
तेजस फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह और एडवाइजरी बोर्ड के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों का चयन माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी जनपदवार मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। वहीं, सीबीएसई बोर्ड की ओर से जिला स्तर पर मेरिट सूची जारी नहीं किए जाने के कारण फाउंडेशन अलग चयन प्रक्रिया अपनाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी सीबीएसई विद्यालयों से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के शीर्ष दो-दो विद्यार्थियों की अंकतालिकाएं प्राप्त की जाएंगी। इसके बाद तीन सदस्यीय चयन समिति पारदर्शी प्रक्रिया के तहत अंकों का मूल्यांकन कर जनपद के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन करेगी। फाउंडेशन पदाधिकारियों के अनुसार यह सम्मान तेजस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा के पिता स्वर्गीय राधेश्याम मिश्रा की स्मृति में शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना है। इस अवसर पर तेजस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अमित गोयल तथा सदस्य दीपक सर्राफ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    मुजफ्फरनगर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुगाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27.780 किलोग्राम गांजा और एक ब्रेजा…

    Continue reading
    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली, कैराना और थानाभवन विधान सभा क्षेत्रों में 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत-कई दिनों बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक