चशील कालोनी में तीन महिलाओं को गोली मारने का मामलाएसएसपी ने पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई सुरक्षा, फरार दंपत्ति की गिरफ्तारी के निर्देशपीड़ित परिवार और वैश्य समाज के लोगों ने एसएसपी से मिलकर रखा अपना पक्ष

मुजफ्फरनगर। शहर की पंचशील कॉलोनी में पारिवारिक विवाद में लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर तीन महिलाओं को घायल करने के मामले में पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है। शुक्रवार को पीड़ित परिवार और वैश्य समाज के लोगों ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा से फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग दोहराई। उनका आरोप था कि पूरी साजिश के तहत यह हमला किया गया है। कप्तान ने तथ्यों के आधार पर पुलिस को अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है।
सिविल लाइन की पंचशील कॉलोनी में सोमवार की रात को दामाद अनंत विजय मित्तल नवनीत मित्तल निवासी लाल तप्पड़ देहरादून ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन महिलाओं को घायल कर दिया था। इंस्पेक्टर महावीर सिंह चौहान और उनकी टीम ने घटनास्थल पर संयम और धैर्य का परिचय देते हुए आरोपी अनंत विजय मित्तल नवनीत मित्तल को लोडिड रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में आरोपी अनंत विजय मित्तल के साथ उसके माता-पिता को भी नामजद कराया गया था। इस मामले में पीड़ित परिवार ने वैश्य सभा के पदाधिकारियों के साथ एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की। पीड़ित परिवार का कहना था कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। यह घटना अप्रत्याशित नहीं है। पूरी साजिश के तहत यह घटना अंजाम दी गई है। पीड़ित परिवार ने घटना के बाद पहुंचे इंस्पेक्टर महावीर चौहान के अदम्य साहस की भी सराहना की।
एसएसपी संजय वर्मा ने पीड़ित परिवार की बात सुनने के बाद तत्काल आवास पर अगले आदेश तक पुलिस गार्द की तैनाती कर दी। उन्होंने सिविल लाइन पुलिस को तथ्यों के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। इस दौरान भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, सुनील तायल, व्यापारी नेता शलभ गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सरकारी असलाह के संचालन और रखरखाव का कराया गया अभ्यासएसएसपी ने शुक्रवार परेड की सलामी लेने के साथ पुलिसकर्मियों की लगवाई दौड़

    मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेने के साथ पुलिसकर्मियों में अनुशासन व एकरूपता बनाये रखने के लिए टोलीवार ड्रिल…

    Continue reading
    मंत्री कपिल देव के प्रयासों से मुज़फ्फरनगर को मिली बड़ी सौगातस्मार्ट सिटी विकास के लिए 12 करोड़ रुपये स्वीकृत

    मुज़फ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर के समग्र एवं आधुनिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त हुई है। प्रदेश सरकार द्वारा नगर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी असलाह के संचालन और रखरखाव का कराया गया अभ्यासएसएसपी ने शुक्रवार परेड की सलामी लेने के साथ पुलिसकर्मियों की लगवाई दौड़

    सरकारी असलाह के संचालन और रखरखाव का कराया गया अभ्यासएसएसपी ने शुक्रवार परेड की सलामी लेने के साथ पुलिसकर्मियों की लगवाई दौड़

    मंत्री कपिल देव के प्रयासों से मुज़फ्फरनगर को मिली बड़ी सौगातस्मार्ट सिटी विकास के लिए 12 करोड़ रुपये स्वीकृत

    मंत्री कपिल देव के प्रयासों से मुज़फ्फरनगर को मिली बड़ी सौगातस्मार्ट सिटी विकास के लिए 12 करोड़ रुपये स्वीकृत

    चशील कालोनी में तीन महिलाओं को गोली मारने का मामलाएसएसपी ने पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई सुरक्षा, फरार दंपत्ति की गिरफ्तारी के निर्देशपीड़ित परिवार और वैश्य समाज के लोगों ने एसएसपी से मिलकर रखा अपना पक्ष

    चशील कालोनी में तीन महिलाओं को गोली मारने का मामलाएसएसपी ने पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई सुरक्षा, फरार दंपत्ति की गिरफ्तारी के निर्देशपीड़ित परिवार और वैश्य समाज के लोगों ने एसएसपी से मिलकर रखा अपना पक्ष

    लापता रॉकी की बरामदगी को एसएसपी से मिले ग्रामीण, विशेष टीम लगाईबेहडा आस्सा गांव से 10 दिन पहले रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था विकसित उर्फ रॉकी

    कचहरी परिसर में ठंडी छबील लगाकर अधिवक्ताओं ने किया शरबत वितरणउ भीषण गर्मी के बीच बार पदाधिकारियों ने किया शुभारंभ, वकीलों और आमजन ने उठाया लाभ

    सिगरेट विवाद में ढाबे पर फायरिंगः शूटिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी समेत चार गिरफ्तारखतौली में थार और ब्रेजा में सवार होकर जेवर के कुछ युवकों ने ढाबे पर मचाया उत्पात, एक को लगी गोलीढाबा मालिक नदीम की तरफ से दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस ने जब्त किए 1 लाख 30 हजार रूपये