सरकारी असलाह के संचालन और रखरखाव का कराया गया अभ्यासएसएसपी ने शुक्रवार परेड की सलामी लेने के साथ पुलिसकर्मियों की लगवाई दौड़

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेने के साथ पुलिसकर्मियों में अनुशासन व एकरूपता बनाये रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। यही नहीं सरकारी असलाह के खोलने और बंद करने का अभ्यास कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह द्वारा किया गया। इसके बाद परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी। साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास करवाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने परेड में उपस्थित सभी वाहनों को संचालित कराकर उनके हूटर, लाइट, अन्य उपकरणों तथा वाहनों में उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा सहायता किट आदि की स्थिति का परीक्षण किया गया। डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को रेस्पांस टाइम बेहतर रखने, निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से मौजूद रहने तथा सतर्क दृष्टि बनाए रखने को कहा गया। पुलिसकर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय, बैरकों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ और प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अग्नि सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त, दो कोचिंग सेंटर और एक गेस्ट हाउस सीलउ लखनऊ अग्निकांड के बाद शुरू हुआ विशेष अभियान, मानक अधूरे मिलने पर हुई कार्रवाई, कई संस्थानों को नोटिस

    मुजफ्फरनगर। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन ने जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक जांच शुरू कर दी है। अभियान के पहले ही दिन प्रशासनिक टीम ने…

    Continue reading
    मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, शिव चौक पर रहे सुरक्षा के विशेष इंतजाम-संवेदनशील स्थल पर बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

    मुजफ्फरनगर। मोहर्रम के अवसर पर मंगलवार देर रात निकाले गए पारंपरिक जुलूस को लेकर शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। संवेदनशील माने जाने वाले शिव चौक क्षेत्र में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अग्नि सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त, दो कोचिंग सेंटर और एक गेस्ट हाउस सीलउ लखनऊ अग्निकांड के बाद शुरू हुआ विशेष अभियान, मानक अधूरे मिलने पर हुई कार्रवाई, कई संस्थानों को नोटिस

    अग्नि सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त, दो कोचिंग सेंटर और एक गेस्ट हाउस सीलउ लखनऊ अग्निकांड के बाद शुरू हुआ विशेष अभियान, मानक अधूरे मिलने पर हुई कार्रवाई, कई संस्थानों को नोटिस

    मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, शिव चौक पर रहे सुरक्षा के विशेष इंतजाम-संवेदनशील स्थल पर बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

    मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, शिव चौक पर रहे सुरक्षा के विशेष इंतजाम-संवेदनशील स्थल पर बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

    किसानों के लिए ‘एक गांव-एक फर्द’ व्यवस्था लागू करने की मांग-भाकियू ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, अंश निर्धारण प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर

    मकान बिक्री को लेकर मोहल्लावासियों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार-दक्षिणी कृष्णापुरी के निवासियों ने बाहरी खरीदार को लेकर जताई चिंता, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

    राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग-कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, एफआईआर दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

    गुड़, खांडसारी एवं ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया शुरू, 34 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन-नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बढ़ी सरगर्मी, नामांकन से पहले शिव मंदिर में किया पूजन-अर्चन