गुड़, खांडसारी एवं ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया शुरू, 34 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन-नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बढ़ी सरगर्मी, नामांकन से पहले शिव मंदिर में किया पूजन-अर्चन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर दि गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए नई कमेटी के गठन की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को संजय मित्तल ग्रुप के 34 सदस्यों ने एसोसिएशन कार्यालय पहुंचकर अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान चुनाव अधिकारी जय प्रकाश मुंदड़ा की मौजूदगी में सभी प्रत्याशियों ने निर्धारित औपचारिकताएं पूरी कीं। एसोसिएशन के चुनाव को लेकर व्यापारिक समुदाय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नामांकन दाखिल करने से पूर्व संजय मित्तल ग्रुप के सभी सदस्य शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान आशुतोष का विधिवत पूजन-अर्चन कर चुनाव प्रक्रिया के सफल एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने की कामना की। इसके बाद सभी सदस्य एक साथ एसोसिएशन कार्यालय पहुंचे और अपने-अपने नामांकन पत्र जमा किए। व्यापारियों का कहना है कि नई कार्यकारिणी के गठन से एसोसिएशन की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा व्यापारियों की समस्याओं और हितों को मजबूती के साथ उठाया जा सकेगा। चुनाव प्रक्रिया के अगले चरणों को लेकर भी व्यापारिक वर्ग में खासा उत्साह बना हुआ है।

  • Related Posts

    किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन-भाकियू चढूनी ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन-व्यापार समझौते, कृषि लागत और आवारा पशुओं के मुद्दे उठाए, कर्ज माफी व मुफ्त शिक्षा-स्वास्थ्य की मांग

    मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कृषि क्षेत्र से…

    Continue reading
    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने शराब पार्टी के दौरान अपने दोस्त की हत्या करने के आरोपी ब्रहम सिंह को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास हत्या में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुड़, खांडसारी एवं ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया शुरू, 34 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन-नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बढ़ी सरगर्मी, नामांकन से पहले शिव मंदिर में किया पूजन-अर्चन

    गुड़, खांडसारी एवं ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया शुरू, 34 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन-नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बढ़ी सरगर्मी, नामांकन से पहले शिव मंदिर में किया पूजन-अर्चन

    किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन-भाकियू चढूनी ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन-व्यापार समझौते, कृषि लागत और आवारा पशुओं के मुद्दे उठाए, कर्ज माफी व मुफ्त शिक्षा-स्वास्थ्य की मांग

    किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन-भाकियू चढूनी ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन-व्यापार समझौते, कृषि लागत और आवारा पशुओं के मुद्दे उठाए, कर्ज माफी व मुफ्त शिक्षा-स्वास्थ्य की मांग

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    बजरंग दल पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर पलड़ी के आदिल का इलाजसोशल मीडिया पर वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

    श्रीमद भागवत कथा का भंडारे के साथ हुआ समापन श्री शिव शक्ति मंदिर भरतिया कॉलोनी में एक सप्ताह चली श्रीमद भागवत कथा