मकान बिक्री को लेकर मोहल्लावासियों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार-दक्षिणी कृष्णापुरी के निवासियों ने बाहरी खरीदार को लेकर जताई चिंता, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

मुजफ्फरनगर। शहर के थाना खालापार क्षेत्र स्थित दक्षिणी कृष्णापुरी मोहल्ले के निवासियों ने एक मकान की प्रस्तावित बिक्री को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। मोहल्लावासियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे दक्षिणी कृष्णापुरी के निवासियों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि उनके क्षेत्र में एक मकान की बिक्री की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने आशंका जताई कि मकान की बिक्री को लेकर भविष्य में सामाजिक सौहार्द एवं स्थानीय वातावरण प्रभावित हो सकता है। इस संबंध में उन्होंने प्रशासन से मामले पर ध्यान देने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन में कुछ स्थानीय व्यक्तियों पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के संपर्क में रहने तथा क्षेत्र के माहौल को प्रभावित करने के आरोप भी लगाए गए हैं। मोहल्लावासियों का कहना है कि पूर्व में इस संबंध में आपत्ति जताए जाने पर उन्हें विभिन्न प्रकार की बातें सुनने को मिली थीं। निवासियों ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा कानून एवं व्यवस्था तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में राजीव शर्मा, सुरेंद्र, अमित जैन सहित दक्षिणी कृष्णापुरी के कई निवासी शामिल रहे।

  • Related Posts

    अग्नि सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त, दो कोचिंग सेंटर और एक गेस्ट हाउस सीलउ लखनऊ अग्निकांड के बाद शुरू हुआ विशेष अभियान, मानक अधूरे मिलने पर हुई कार्रवाई, कई संस्थानों को नोटिस

    मुजफ्फरनगर। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन ने जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक जांच शुरू कर दी है। अभियान के पहले ही दिन प्रशासनिक टीम ने…

    Continue reading
    मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, शिव चौक पर रहे सुरक्षा के विशेष इंतजाम-संवेदनशील स्थल पर बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

    मुजफ्फरनगर। मोहर्रम के अवसर पर मंगलवार देर रात निकाले गए पारंपरिक जुलूस को लेकर शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। संवेदनशील माने जाने वाले शिव चौक क्षेत्र में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अग्नि सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त, दो कोचिंग सेंटर और एक गेस्ट हाउस सीलउ लखनऊ अग्निकांड के बाद शुरू हुआ विशेष अभियान, मानक अधूरे मिलने पर हुई कार्रवाई, कई संस्थानों को नोटिस

    अग्नि सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त, दो कोचिंग सेंटर और एक गेस्ट हाउस सीलउ लखनऊ अग्निकांड के बाद शुरू हुआ विशेष अभियान, मानक अधूरे मिलने पर हुई कार्रवाई, कई संस्थानों को नोटिस

    मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, शिव चौक पर रहे सुरक्षा के विशेष इंतजाम-संवेदनशील स्थल पर बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

    मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, शिव चौक पर रहे सुरक्षा के विशेष इंतजाम-संवेदनशील स्थल पर बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

    किसानों के लिए ‘एक गांव-एक फर्द’ व्यवस्था लागू करने की मांग-भाकियू ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, अंश निर्धारण प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर

    किसानों के लिए ‘एक गांव-एक फर्द’ व्यवस्था लागू करने की मांग-भाकियू ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, अंश निर्धारण प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर

    मकान बिक्री को लेकर मोहल्लावासियों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार-दक्षिणी कृष्णापुरी के निवासियों ने बाहरी खरीदार को लेकर जताई चिंता, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

    मकान बिक्री को लेकर मोहल्लावासियों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार-दक्षिणी कृष्णापुरी के निवासियों ने बाहरी खरीदार को लेकर जताई चिंता, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

    राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग-कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, एफआईआर दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

    गुड़, खांडसारी एवं ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया शुरू, 34 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन-नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बढ़ी सरगर्मी, नामांकन से पहले शिव मंदिर में किया पूजन-अर्चन