लापता रॉकी की बरामदगी को एसएसपी से मिले ग्रामीण, विशेष टीम लगाईबेहडा आस्सा गांव से 10 दिन पहले रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था विकसित उर्फ रॉकी

मुजफ्फरनगर। बेहड़ा आस्सा गांव से 10 दिन पहले रहस्यमय तरीके से गायब हुए विकसित उर्फ रॉकी की बरामदगी की मांग को लेकर ग्रामीण शुक्रवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मिले। कप्तान ने सिखेडा पुलिस से नाराजगी जताते हुए सीओ मंडी को विशेष टीम लगातार जल्द से जल्द इस गुत्थी को सुलझाने के लिए कहा है। परिजन सीधे तौर पर अनहोनी की आशंका जता रहे है।
सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा निवासी पिता मगन सिंह के अनुसार उनका 36 वर्षीय बेटा विकसित उर्फ रॉकी 18 मई को अपनी पत्नी रेणु के साथ )षिकेश जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। परिवार का कहना है कि रॉकी के दोनों मोबाइल लगातार बंद आ रहे हैं और उसकी पत्नी रेणु भी हर बार अलग-अलग बयान दे रही है।
परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने रेणु से रॉकी के बारे में जानकारी मांगी तो उसने कभी कहा कि वह अलग चला गया। कभी कहा कि संपर्क नहीं हो रहा। परिवार का कहना है कि उसकी बातों में लगातार विरोधाभास मिलने से शक और गहरा हो गया है। परिवार का आरोप है कि 25 मई को थाना सिखेड़ा में गुमशुदगी दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। ना तो संदिग्धों से पूछताछ हुई और ना ही रॉकी की तलाश में कोई ठोस प्रयास दिखाई दिए। इसी नाराज़गी के चलते गुरुवार देर रात पीड़ित परिवार के घर ग्रामीणों की बड़ी पंचायत हुई, जिसमें पुलिस के खिलाफ नाराज़गी जताई गई।
इसी मसले को लेकर बेहडा आस्सा के ग्रामीण आज एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मिले। उन्होंने सिखेड़ा पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताते हुए सीओ मंडी राजू साव को विशेष टीम बनाकर रॉकी की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने के निर्देश दिए है। बाद में पीडित परिवार ने सीओ मंडी राजू साव से मिलकर अपनी आशंकाएं जाहिर की। सीओ ने समुचित कार्रवाई का भरोसा देकर परिवार को शांत किया।

  • Related Posts

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने शराब पार्टी के दौरान अपने दोस्त की हत्या करने के आरोपी ब्रहम सिंह को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास हत्या में…

    Continue reading
    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    मुजफ्फरनगर। प्रेम-संबंधों में ले जाकर प्रेमिका को प्रेमी द्वारा अपने दोस्तों में परोसने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    बजरंग दल पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर पलड़ी के आदिल का इलाजसोशल मीडिया पर वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

    बजरंग दल पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर पलड़ी के आदिल का इलाजसोशल मीडिया पर वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

    श्रीमद भागवत कथा का भंडारे के साथ हुआ समापन श्री शिव शक्ति मंदिर भरतिया कॉलोनी में एक सप्ताह चली श्रीमद भागवत कथा

    श्रीमद भागवत कथा का भंडारे के साथ हुआ समापन श्री शिव शक्ति मंदिर भरतिया कॉलोनी में एक सप्ताह चली श्रीमद भागवत कथा

    प्रवक्ता परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसपी सिटी ने केंद्रों का किया निरीक्षणउ नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए पुलिस बल तैनात, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    प्रवक्ता परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसपी सिटी ने केंद्रों का किया निरीक्षणउ नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए पुलिस बल तैनात, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    बढ़ते अपराधों को लेकर संयुक्त वैश्य मोर्चा ने किया प्रदर्शनमुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

    बढ़ते अपराधों को लेकर संयुक्त वैश्य मोर्चा ने किया प्रदर्शनमुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा