फर्जी डिग्री बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तारककरौली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नामचीन हॉस्पिटल में फर्जी दस्तावेजों से कर रहे थे नौकरी

मुजफ्फरनगर। ककरौली पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाने और जाली दस्तावेजों से नामचीन अस्पतालों में नौकरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 10 लोगों को बड़ी संख्या में फर्जी मेडिकल डिप्लोमा और मार्कशीटों के साथ दबोचा है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने ककरौली पुलिस के गुडवर्क को मीडिया से साझा किया। उन्होंने बताया कि ककरौली पुलिस ने गोपनीय इनपुट के आधार शिवानन्द, मनीष निवासी मीरापुर, कुलदीप निवासी जानी खुर्द मेरू,इस्माइल निवासी मेरी, आदिल निवासी मेरठ, रितेश निवासी कंकरखेड़ा, जयंत भारती निवासी बहसूमा, सचिन पाल निवासी जानसठ, संदीप निवासी मेरठ और नितेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के पास से 10 मोबाइल, 17 फर्जी डिप्लोमा और मार्क्स, प्रिंटर, कंप्यूटर और बाइक बरामद हुई है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गिरोह का सरगना कुलदीप द्वारा इस्माइल की मदद से विभिन्न व्यक्तियों का डाटा एकत्र किया जाता था, जिसके आधार पर फर्जी नर्सिंग एवं मिड वाइफरी डिप्लोमा, मार्कशीट और दूसरे दस्तावेज तैयार कर 25 हजार रुपये तक बेचे जाते थे इसी आधार पर कुछ लोगों द्वारा निजी अस्पताल में नौकरी की जा रही थी। इनमें से पांच लोगों को मेरठ के तीन अस्पतालों से दबोचा गया। यह सीधे तौर पर मरीजों के जीवन से खिलवाड़ से जुड़ा मामला है, क्योंकि पकड़े लोग आईसीयू आदि मेडिकल इमरजेंसी में काम कर रहे थे।

  • Related Posts

    अग्नि सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त, दो कोचिंग सेंटर और एक गेस्ट हाउस सीलउ लखनऊ अग्निकांड के बाद शुरू हुआ विशेष अभियान, मानक अधूरे मिलने पर हुई कार्रवाई, कई संस्थानों को नोटिस

    मुजफ्फरनगर। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन ने जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक जांच शुरू कर दी है। अभियान के पहले ही दिन प्रशासनिक टीम ने…

    Continue reading
    मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, शिव चौक पर रहे सुरक्षा के विशेष इंतजाम-संवेदनशील स्थल पर बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

    मुजफ्फरनगर। मोहर्रम के अवसर पर मंगलवार देर रात निकाले गए पारंपरिक जुलूस को लेकर शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। संवेदनशील माने जाने वाले शिव चौक क्षेत्र में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अग्नि सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त, दो कोचिंग सेंटर और एक गेस्ट हाउस सीलउ लखनऊ अग्निकांड के बाद शुरू हुआ विशेष अभियान, मानक अधूरे मिलने पर हुई कार्रवाई, कई संस्थानों को नोटिस

    अग्नि सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त, दो कोचिंग सेंटर और एक गेस्ट हाउस सीलउ लखनऊ अग्निकांड के बाद शुरू हुआ विशेष अभियान, मानक अधूरे मिलने पर हुई कार्रवाई, कई संस्थानों को नोटिस

    मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, शिव चौक पर रहे सुरक्षा के विशेष इंतजाम-संवेदनशील स्थल पर बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

    मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, शिव चौक पर रहे सुरक्षा के विशेष इंतजाम-संवेदनशील स्थल पर बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

    किसानों के लिए ‘एक गांव-एक फर्द’ व्यवस्था लागू करने की मांग-भाकियू ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, अंश निर्धारण प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर

    मकान बिक्री को लेकर मोहल्लावासियों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार-दक्षिणी कृष्णापुरी के निवासियों ने बाहरी खरीदार को लेकर जताई चिंता, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

    राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग-कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, एफआईआर दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

    गुड़, खांडसारी एवं ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया शुरू, 34 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन-नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बढ़ी सरगर्मी, नामांकन से पहले शिव मंदिर में किया पूजन-अर्चन