उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को अधिकारियों को दिए निर्देश-डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में जानसठ रोड स्थित नैराना विद्युत सब-स्टेशन की 500 मीटर लिंक रोड निर्माण एवं पोल शिफ्टिंग के मुद्दे पर एनएचएआई मेरठ और विद्युत विभाग की संयुक्त बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कराने के निर्देश दिए गए। वहीं नैराना विद्युत उपकेंद्र के सामने ओवरहेड लाइन शिफ्टिंग को लेकर अलग बैठक आयोजित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को उद्यमियों के साथ नियमित मासिक बैठक कर विभागीय समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग को धंधेड़ा रोड से औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने को कहा। मेरठ रोड पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु एआरटीओ को निर्देशित किया गया। वहीं मै० राधा गोविन्द ऑटोमोबाइल्स प्रा.लि. की एनओसी/मानचित्र संबंधी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश जिला पंचायत अधिकारी को दिए गए। बैठक में बीके टाइल्स के पास क्षतिग्रस्त लिंक रोड के संबंध में नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव 15वें वित्त आयोग 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृति हेतु प्रस्तुत है तथा टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी औद्योगिक संगठनों से औद्योगिक आस्थान के मुख्य मार्गों के सौंदर्यीकरण कार्य में एमडीए एवं नगर पालिका के साथ सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार ने किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी समेत जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गुड़, खांडसारी एवं ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया शुरू, 34 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन-नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बढ़ी सरगर्मी, नामांकन से पहले शिव मंदिर में किया पूजन-अर्चन

    मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर दि गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए नई कमेटी के गठन की चुनावी…

    Continue reading
    किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन-भाकियू चढूनी ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन-व्यापार समझौते, कृषि लागत और आवारा पशुओं के मुद्दे उठाए, कर्ज माफी व मुफ्त शिक्षा-स्वास्थ्य की मांग

    मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कृषि क्षेत्र से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुड़, खांडसारी एवं ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया शुरू, 34 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन-नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बढ़ी सरगर्मी, नामांकन से पहले शिव मंदिर में किया पूजन-अर्चन

    गुड़, खांडसारी एवं ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया शुरू, 34 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन-नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बढ़ी सरगर्मी, नामांकन से पहले शिव मंदिर में किया पूजन-अर्चन

    किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन-भाकियू चढूनी ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन-व्यापार समझौते, कृषि लागत और आवारा पशुओं के मुद्दे उठाए, कर्ज माफी व मुफ्त शिक्षा-स्वास्थ्य की मांग

    किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन-भाकियू चढूनी ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन-व्यापार समझौते, कृषि लागत और आवारा पशुओं के मुद्दे उठाए, कर्ज माफी व मुफ्त शिक्षा-स्वास्थ्य की मांग

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    बजरंग दल पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर पलड़ी के आदिल का इलाजसोशल मीडिया पर वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

    बजरंग दल पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर पलड़ी के आदिल का इलाजसोशल मीडिया पर वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

    श्रीमद भागवत कथा का भंडारे के साथ हुआ समापन श्री शिव शक्ति मंदिर भरतिया कॉलोनी में एक सप्ताह चली श्रीमद भागवत कथा

    श्रीमद भागवत कथा का भंडारे के साथ हुआ समापन श्री शिव शक्ति मंदिर भरतिया कॉलोनी में एक सप्ताह चली श्रीमद भागवत कथा