मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी समेत अन्य नेताओं ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी लोकप्रिय शासक थीं, जिन्होंने न्यायपूर्ण प्रशासन और जनसेवा की मिसाल कायम की। उनके शासनकाल में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और निष्पक्ष न्याय व्यवस्था प्रमुख विशेषता रही। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने देश के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास में अहम योगदान दिया। काशी विश्वनाथ मंदिर और सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ-साथ घाटों, धर्मशालाओं और सड़कों के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। किसानों, कृषि उत्पादन और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए किए गए उनके कार्य आज भी प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, जिला उपाध्यक्ष रमेशचंद शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू, अंकित शर्मा, समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर, सपा नेत्री दीप्ति पाल, पूर्व चेयरमैन चौधरी ओमपाल सिंह, मीर हसन, अरशद मलिक, रामपाल सिंह पाल, अनुज कुमार गुर्जर, गगन महावी, फरमान मोनू, तरुण शर्मा और पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।






