ऑनर किलिंग, इज्जत की खातिर कर डाला बहन का कत्लप्रेम-संबधों को लेकर शाहपुर के आदमपुर गांव में रविवार को हुई हत्या की सनसनीखेज वारदातएसएसपी और एसपी देहात ने घटनास्थल का किया अवलोकन, आरोपियों की तलाश में दबिश

मुजफ्फरनगर। आदमपुर गांव में इज्जत की खातिर बडे भाई ने परिजनों की मदद से छोटी बहन की गर्दन काटकर हत्या कर दी। युवती को परिजन आज ही दूसरे गांव से घर पर लाए थे और जब वह अपनी जिद पर अडी रही तो उसे मौत के घाट उतार दिया है। ऑनर किलिंग की इस वारदात से पूरे इलाके में अफरातफरी मची है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने एसपी देहात अक्षय सजय महाडिक के साथ घटनास्थल का अवलोकन किया।
ऑनर किलिंग की यह वारदात आदमपुर गांव में रविवार सुबह हुई। बतया गया है कि शकील की 20 वर्षीय बेटी अदीबा बीते डेढ साल से अपने खानदान के लोगों के साथ पलडी में रहती थी। परिवार के लोग अदीबा को पलडी गांव से घर लेकर आए थे। इसी दौरान घर में किसी को बात को लेकर विवाद हुआ और अदीबा की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। घर के फर्श पर अदीबा का खून से लथपथ शव पडा दिखाई दिया तो कुछ ही देर में पूरे गांव में अदीबा की हत्या की खबर आग की तरह फैल गई। गांव के चौकीदार आबिद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी बीच एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक और सीओ बुढाना गजेन्द्र सिंह भी मौके पर आ गए। अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
सूत्रों के अनुसार अदीबा का एक परिचित से प्रेम‘-संबंध थे। इन संबंधों को लेकर परिजन बेहद नाराज थे। मामला उछला तो परिजन उसे पलडी से गांव ले आए। परिजनों ने उसे समझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वो अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अडी थी। आक्रोशित भाई ने परिजनों की मदद से बहन की गर्दन काटकर हत्या कर दी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने मिलकर हत्या की वारदात अंजाम दिया है। जल्द ही आरोपियों को पकड लिया जाएगा।

मौहब्बत करने वाले अपनों के खून से रंगा पडा मुजफ्फरनगर का इतिहास
खंदरावली से शुरू हुआ प्रेमी-युगलों के कत्ल का सिलसिला आज भी बादूस्तर जारी
राकेश शर्मा
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में प्यार में फंसकर घर की दहलीज लांगने वाले युगलों के कत्ल का इतिहास पुराना है। रिश्तों और जात-पात की दीवारों के बीच फंसे अनगिनत प्रेमी-युगलों को आखिकार मौत ही नसीब हुई है। आदमपुर में रविवार को फिर इसकी पुनर्रावृति हुई। आन-बान के लिए भाई ने परिजनों की मौन सहमति पर अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया। खंदरवाली से शुरू हुआ ऑनर किलिंग का सिलसिला लगातार जारी है। वक्त के साथ कानून सख्त भी हुआ, मगर इज्जत की खातिर रिश्तों का खून बहाने में अपनों के हाथ नहीं कांप रहे है।
प्रेमी-युगलों के कत्लगाह के रूप में मशहूर मुजफ्फरनगर में आज भी कबिलाई संस्कृति हॉवी है। आधुनिक दौर में ग्रामीण अंचलों में प्यार को आज भी गुनाह माना जाता रहा है। इज्जत का वास्ता देकर अपनों का खून बहाना आम बात हो गई है। शाहपुर के आदमपुर गांव में हुई युवती की हत्या ने पुरानी घटनाओं की याद को ताजा करा दिया है। अदीबा भी किसी अपने से दिल लगाने की भूल कर गई थी, जो परिजनों को नागुवार गुजरी। प्यार के जुनून में अदीबा विरोध में उतरी तो उसका हश्र अन्य युगलों की तरह हुआ। जिदंगी देने वाले अपनो ने ही उसकी सांसे छीन ली।
मुजफ्फरनगर में प्रेमी-युगल के कत्ल का सिलसिला 1994 में खंदरावली से शुरू हुआ था, जहां पर रिश्ते में चाचा-भतीजी होते हुए सतीश और सरिता ने घर से भागकर शादी रचाने की भूल की थी। भरी पंचायत में दोनों के सर धड से अलग कर दिए गए थे। ऐसी ही झकझोर देने वाली घटना झिंझाना क्षेत्र में हुई, जहां पर प्रेम के दुश्मन समाज ने युगल को उपलों के बिटौडे में जिंदा जला दिया था। कांधला क्षेत्र के जसाला में भी प्रेमी-युगल को मारकर रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया था, ताकि उसे हादसा साबित किया जा सके। मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक पर सरेआम महिला चिकित्सक और उसके प्रेमी को प्रेम करने की सजा मिली थी। दोनों को सरेआम सडक पर धारदार हथियारों से काट दिया गया था। पिछले साल नई मंडी क्षेत्र में प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अडी बेटी को पिता ने मौत की नींद सुला दिया था। यही नहीं भोपा क्षेत्र में दो बेटियों ने प्रेम-संबंधों में बाधक बने पिता का कत्ल कर दिया था। इस तरह की घटनाओं से मुजफ्फरनगर का इतिहास खून से रंगा पडा है। वक्त के साथ कानून सख्त हुए और पुलिस ने दोषियों को दंडित कराने में कामयाबी हासिल भी की, लेकिन मुजफ्फरनगर ऑनर किलिंग के अभिशाप से मुक्त नहीं हो पाया है। समाज को झकझोर देने वाली इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है।

  • Related Posts

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    मुजफ्फरनगर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुगाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27.780 किलोग्राम गांजा और एक ब्रेजा…

    Continue reading
    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली, कैराना और थानाभवन विधान सभा क्षेत्रों में 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत-कई दिनों बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक