विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

मुजफ्फरनगर। भारतीय विश्वकर्मा संगठन (अराजनैतिक) द्वारा विश्वकर्मा चौक, भोपा रोड स्थित शगुन पैलेस में तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव एवं समाज सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ हुआ, जिसमें समाज की उन्नति और राष्ट्र की समृद्धि की कामना की गई।
आचार्य संजीव आर्य के निर्देशन में हवन-पूजन संपन्न हुआ। हवन के यजमान डॉ. सिमलेश धीमान और अनुज धीमान सपत्नीक रहे। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और आरती कर पुष्प अर्पित किए गए। समारोह में विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नागरिकों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा, संगठन, संस्कार और सामाजिक एकता से ही संभव है। युवाओं से शिक्षा ग्रहण करने, आत्मनिर्भर बनने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में समाज के लोगों, गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में भाईचारे, सेवा और सामाजिक सद्भाव का वातावरण देखने को मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन पांचाल विश्वकर्मा ने बताया कि संगठन प्रत्येक माह की 17 तारीख को समाज सेवा और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित करता है तथा हर वर्ष 17 जुलाई को भव्य सम्मान समारोह एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है। राजीव धीमान विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला और युवा सशक्तिकरण तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा। वक्ताओं ने समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता बताई। रविंद्र पांचाल ने विश्वकर्मा समाज की पहचान को और सशक्त करने की बात कही। भीष्म धीमान ने संगठन के कार्यों में पारदर्शिता पर जोर दिया, जबकि शिवकुमार मास्टरजी ने शिक्षा को उन्नति का आधार बताया। डॉ. बृजवीर सिंह और प्रमोद धीमान पंकज ने समाज को राजनीति में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भीष्म धीमान, रविंद्र पांचाल, डॉ. रमेश पांचाल, राजीव धीमान विश्वकर्मा, शिवकुमार धीमान, डॉ. बृजवीर सिंह, राजेंद्र धीमान, प्रमोद धीमान पंकज, ओमकार पांचाल, प्रेमपाल धीमान, अनिल पांचाल, सत्यदेव धीमान, अरविंद धीमान, धर्मेंद्र पांचाल, कुलदीप धीमान, संजय पांचाल और सुनील धीमान सहित अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजबंधुओं ने सहयोग दिया। समारोह के अंत में संगठन की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया गया तथा समाज हित में निरंतर सेवा कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया गया।

  • Related Posts

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    मुजफ्फरनगर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुगाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27.780 किलोग्राम गांजा और एक ब्रेजा…

    Continue reading
    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली, कैराना और थानाभवन विधान सभा क्षेत्रों में 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत-कई दिनों बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक