रवा राजपूत समाज में हुआ सामाजिक एकता और राजनीतिक भागीदारी पर मंथन-समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

खतौली। ग्राम याहियापुर में आर्यावर्त रवा राजपूत एकता सेवा समिति की ओर से सम्मान समारोह एवं सामाजिक चिंतन बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा, संगठन, युवा भागीदारी और सामाजिक उत्थान जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन भगत सिंह के सौजन्य से हुआ। समारोह के दौरान समिति के संस्थापक डॉ. ;प्रो.द्ध इंदल सिंह राठौड़ का जन्मदिन भी मनाया गया। समाज के लोगों ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद प्रताप सिंह ने की, जबकि मंच संचालन अभिषेक रवा राजपूत ने किया। इस दौरान फिल्म सिटी से जुड़े गजेंद्र सिंह चौहान के बड़े भाई मान सिंह चौहान को समाज के प्रति उनके योगदान के लिए श्रवा रत्न सम्मानश् से सम्मानित किया गया। इसके बाद आयोजित सामाजिक चिंतन बैठक में वक्ताओं ने समाज को संगठित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। शिक्षा के प्रसार, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया। बैठक में वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार से रवा राजपूत समाज को उसकी जनसंख्या, सामाजिक योगदान और राजनीतिक भागीदारी के अनुरूप उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग भी उठाई। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रविंद्र सिंह जादौन ने कहा कि नजीबाबाद, बिजनौर, खतौली और बागपत विधान सभा क्षेत्रों में रवा राजपूत समाज निर्णायक भूमिका निभाने की क्षमता रखता है। उन्होंने समाज से एकजुट होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार, जनपद अध्यक्ष गुलजारीलाल, बिजनौर अध्यक्ष तिलक राम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, महासचिव शेखर सिंह, भारतीय किसान यूनियन ;सेवकद्ध के राकेश राजपूत, सुनील प्रधान, अधिवक्ता जगदीश आर्य, भाजपा युवा मोर्चा के राहुल चौहान, भगत सिंह, अर्जुन सिंह और मास्टर रमेश चंद्र सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। समारोह में जनपद मुजफ्फरनगर एवं बिजनौर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता, संगठन और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।

  • Related Posts

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    मुजफ्फरनगर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुगाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27.780 किलोग्राम गांजा और एक ब्रेजा…

    Continue reading
    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली, कैराना और थानाभवन विधान सभा क्षेत्रों में 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    लोई नहर पटरी से 27.78 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत फुगाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    जिन्ना के उपासकों ने की थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश रू योगीउ शामली में सीएम योगी का पलायन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमलाउ581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यासउकांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की भी की अपील

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान-भारतीय विश्वकर्मा संगठन ने तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव में शिक्षा, संगठन और समाज सेवा पर दिया जोर

    रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत-कई दिनों बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बुढ़ाना में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल-अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों पर ‘प्रेस’ लिखकर करते थे इस्तेमाल

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

    बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण-यूनिफॉर्म, शैक्षिक गुणवत्ता और रंगाई-पुताई को लेकर दिए निर्देश, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक