बरला-बसेड़ा-मोरना मार्ग के क्षतिग्रस्त सेतु के पुनर्निर्माण का शुभारंभ-मंत्री अनिल कुमार ने किया भूमि पूजन, 15 करोड़ से अधिक की लागत से बनेंगे दोनों पुल

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधान सभा क्षेत्र के बरला–बसेड़ा–मोरना मार्ग पर गंग नहर स्थित क्षतिग्रस्त सेतु के पुनर्निर्माण कार्य का रविवार को विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने कार्यक्रम में पहुंचकर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।
मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण सेतु को संबंधित विभाग द्वारा आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण होने के बावजूद यातायात प्रभावित था। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय जनता की मांग और आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर से परियोजना को मंजूरी दी गई है। करीब 15 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दोनों सेतुओं का निर्माण कराया जाएगा। मंत्री ने कहा कि पुल निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की आवाजाही आसान होगी। साथ ही कृषि गतिविधियों, व्यापारिक संपर्क और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता तीतावी गन्ना समिति अध्यक्ष शंकर सिंह भोला ने की, जबकि संचालन भाजपा नेता पंकज त्यागी ने किया। इस दौरान बिजनौर सांसद चंदन चौहान, विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय राठी, सुप्रिया पाल, अमरनाथ पाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने शराब पार्टी के दौरान अपने दोस्त की हत्या करने के आरोपी ब्रहम सिंह को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास हत्या में…

    Continue reading
    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    मुजफ्फरनगर। प्रेम-संबंधों में ले जाकर प्रेमिका को प्रेमी द्वारा अपने दोस्तों में परोसने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    बजरंग दल पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर पलड़ी के आदिल का इलाजसोशल मीडिया पर वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

    बजरंग दल पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर पलड़ी के आदिल का इलाजसोशल मीडिया पर वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

    श्रीमद भागवत कथा का भंडारे के साथ हुआ समापन श्री शिव शक्ति मंदिर भरतिया कॉलोनी में एक सप्ताह चली श्रीमद भागवत कथा

    श्रीमद भागवत कथा का भंडारे के साथ हुआ समापन श्री शिव शक्ति मंदिर भरतिया कॉलोनी में एक सप्ताह चली श्रीमद भागवत कथा

    प्रवक्ता परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसपी सिटी ने केंद्रों का किया निरीक्षणउ नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए पुलिस बल तैनात, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    प्रवक्ता परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसपी सिटी ने केंद्रों का किया निरीक्षणउ नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए पुलिस बल तैनात, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    बढ़ते अपराधों को लेकर संयुक्त वैश्य मोर्चा ने किया प्रदर्शनमुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

    बढ़ते अपराधों को लेकर संयुक्त वैश्य मोर्चा ने किया प्रदर्शनमुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा